Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandra Gochar 2023: अनंत चतुर्दशी के दिन मीन राशि में गोचर करेंगे चंद्र देव, इन 3 राशियों को प्राप्त होगा लाभ

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 26 Sep 2023 05:38 PM (IST)

    Anant Chaturdashi 2023 कुंडली में चंद्रमा मजबूत रहने से जातक को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। माता जी की सेहत अच्छी रहती है। वहीं कुंडली मे ...और पढ़ें

    Anant Chaturdashi 2023: अनंत चतुर्दशी के दिन मीन राशि में गोचर करेंगे चंद्र देव, इन राशियों को प्राप्त होगा लाभ
    Anant Chaturdashi 2023: अनंत चतुर्दशी के दिन मीन राशि में गोचर करेंगे चंद्र देव, इन राशियों को प्राप्त होगा लाभ

    HighLights

    1. कुंडली में चंद्रमा मजबूत रहने से जातक को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है।
    2. हर वर्ष भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को अनंत चतुर्दशी मनाई जाती है।
    3. इस वर्ष 28 सितंबर को अनंत चतुर्दशी है।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क । Anant Chaturdashi 2023: ज्योतिष शास्त्र में चंद्र देव को सोम भी कहा जाता है। कुंडली में चंद्रमा मजबूत रहने से जातक को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। माता जी की सेहत अच्छी रहती है। वहीं, कुंडली में चंद्रमा कमजोर होने पर मानसिक तनाव की समस्या होती है। जातक मानसिक रूप से बेचैन रहता है। कई बार फैसले लेने में असमर्थ रहता है। अतः ज्योतिष चंद्रमा मजबूत करने की सलाह देते हैं। ज्योतिषियों की मानें तो चंद्रमा सवा दो दिनों के लिए किसी एक राशि में गोचर करते हैं। इसके पश्चात, चंद्र देव एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश कर जाते हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार अनंत चतुर्दशी के दिन चंद्रमा अपनी राशि बदल रहे हैं। इससे सभी राशियों पर अनुकूल और प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। इनमें 3 राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ प्राप्त होगा। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

    यह भी पढ़ें- Pitru Paksha 2023: पितृ दोष को दूर करने के लिए रोजाना करें इस स्तोत्र का पाठ, चंद दिनों में बदल जाएगी किस्मत

    कब है अनंत चतुर्दशी ?

    हर वर्ष भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को अनंत चतुर्दशी मनाई जाती है। इस वर्ष 28 सितंबर को अनंत चतुर्दशी है। इस दिन गणेश विसर्जन भी किया जाता है। अतः यह दिन बेहद शुभ होता है। इस दिन सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

    चंद्रमा राशि परिवर्तन

    ज्योतिष पंचांग के अनुसार, चंद्र देव 28 सितंबर को संध्याकाल 08 बजकर 27 मिनट पर कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में सवा दो दिनों तक चंद्र देव गोचर करेंगे। इसके पश्चात, मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

    मीन राशि

    मीन राशि के जातकों को चंद्र देव के गोचर से सभी बिगड़े काम बन जाएंगे। चंद्र देव की कृपा से मानसिक तनाव से भी निजात मिलेगी। माता जी की सेहत अच्छी रहेगी। अविवाहित जातकों के लिए रिश्ते की बातचीत हो सकती है। प्रेमी अपने दिल की बात अपने पार्टनर से कह सकते हैं। घर में खुशी का माहौल रहेगा।

    खबरें और भी

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि में चंद्रमा उच्च के होते हैं अतः वृषभ राशि के जातकों पर चंद्र देव की विशेष कृपा बरसती है। मीन राशि में गोचर के दौरान चंद्र देव वृषभ राशि के आय भाव को देखेंगे। इसके लिए वृषभ राशि के जातकों को धन लाभ होगा। विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं। मानसिक परेशानी दूर होगी।

    कर्क राशि

    कर्क राशि के स्वामी चंद्र देव हैं और आराध्य देवों के देव महादेव हैं। चंद्र देव कर्क राशि के भाग्य भाव को देखेंगे। अतः कर्क राशि के जातकों के भाग्य में वृद्धि होगी। बिगड़े काम बन जाएंगे। आय में भी वृद्धि होगी। इस समय में आप शुभ कार्य कर सकते हैं।

    डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।