Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    April 2025 Lucky Zodiac Signs: अप्रैल महीने में इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पैसों की तंगी होगी दूर

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Mon, 31 Mar 2025 06:25 PM (GMT+05:30)

    सनातन धर्म में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त वैभव लक्ष्मी व्रत रखा ...और पढ़ें

    April 2025 Lucky Zodiac Signs: मां लक्ष्मी को कैसे प्रसन्न करें?
    April 2025 Lucky Zodiac Signs: मां लक्ष्मी को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय है।
    2. इस दिन मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा की जाती है।
    3. मां लक्ष्मी की पूजा करने से सुखों में वृद्धि होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अप्रैल का महीना कई राशि के जातकों के लिए बेहद खास रहने वाला है। इस महीने में आत्मा के कारक सूर्य देव और ऊर्जा के कारक मंगल देव राशि परिवर्तन करेंगे। सूर्य और मंगल देव के राशि परिवर्तन करने से राशि चक्र की सभी राशियों (April 2025 Lucky Zodiac Signs) पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा।

    ज्योतिषियों की मानें तो अप्रैल महीने (April 2025 horoscope) में दो राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से दो राशि के जातकों (Maa Lakshmi Favorite Zodiac Signs) के जीवन में नया सवेरा होगा। आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलेगी। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी। आइए, इन राशियों के बारे में सबकुछ जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: रामनवमी कब है? नोट करें सही डेट एवं शुभ मुहूर्त

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि के जातकों के लिए अप्रैल का महीना बेहद शुभ रहने वाला है। आसान शब्दों में कहें तो अप्रैल का महीना शुभ साबित हो सकता है। मां लक्ष्मी की कृपा से आर्थिक विषमता दूर होगी। साथ ही करियर और कारोबार संबंधी परेशानी से भी मुक्ति मिलेगी। जॉब में प्रमोशन मिल सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। मां लक्ष्मी की कृपा से सभी बिगड़े काम बन जाएंगे। शत्रुओं में आपके लिए भय रहेगा। धन-संपत्ति में अपार वृद्धि होगी।

    भूमि या भवन की खरीदारी कर सकते हैं। गाड़ी खरीदने के भी योग है, लेकिन 13 अप्रैल के बाद वाहन की खरीदारी करें। अलग-अलग लोगों से भी आपको धन लाभ हो सकता है। दोस्तों का साथ मिलेगा। धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा से सभी प्रका के भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। हर शुक्रवार के दिन पूजा के समय मां लक्ष्मी को चावल और गुड़ से मिश्रित खीर अर्पित करें। इस उपाय को करने से हर मनोकामना पूरी होगी।

    खबरें और भी

    तुला राशि

    अप्रैल महीने में तुला राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी मेहरबान रहेंगी। मां लक्ष्मी की कृपा से कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। रुका हुआ कारोबार दौड़ने लगेगा। सभी बिगड़े काम बनने लगेंगे। किसी पुराने मित्र से मिलना होगा। इससे कारोबार संबंधी नया आइडिया मिल सकता है।

    धन की देवी मां लक्ष्मी की असीम कृपा से जीवन में नया सवेरा होगा। निवेश के लिए उत्तम योग बनेगा। 14 अप्रैल से कारोबार में निवेश कर सकते हैं। समय के साथ आमदनी बढ़ेगी। कारोबार में तेजी देखने को मिलेगी। राजकीय सुख मिलेगा। अप्रैल महीने में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। हर शुक्रवार के दिन पूजा के समय मां लक्ष्मी को श्रीफल अर्पित करें। इस उपाय को करने से धन संबंधी परेशानी दूर होगी।

    यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri में जन्मी लड़कियों पर रहती है माता रानी की कृपा, चुनिए देवी मां के यूनिक नाम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।