Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sawan 2024: सावन महीने में इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, हर एक मनोकामना होगी पूरी

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 11 Jul 2024 04:56 PM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो भगवान शिव की पूजा करने से कुंडली में चंद्र और शुक्र ग्रह मजबूत होता है। साथ ही अशुभ ग्रहों का प्रभाव कम हो जाता है। ज्योतिष (S ...और पढ़ें

    Sawan 2024: इन चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक
    Sawan 2024: इन चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक

    HighLights

    1. सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है।
    2. इस महीने में भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है।
    3. भगवान शिव की पूजा करने से व्यक्ति की हर कामना पूरी होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Sawan 2024 Horoscope: सावन का महीना देवों के देव महादेव को अति प्रिय है। इस महीने में भगवान शिव एवं मां पार्वती की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त सावन सोमवार एवं मंगला गौरी व्रत रखा जाता है। धार्मिक मत है कि सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है। इस व्रत के पुण्य-प्रताप से अविवाहित जातकों की शीघ्र शादी हो जाती है। ज्योतिषियों की मानें तो सावन का महीने तीन राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस महीने में इन तीन राशियों की हर मनोकामना पूरी होगी। आइए जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: कब से शुरू हो रहा है सावन? नोट करें सोमवारी व्रत, मंगला गौरी व्रत और रक्षाबंधन की तारीख

    कर्क राशि

    वर्तमान ग्रह दशा की स्थिति से कर्क राशि के जातकों के लिए सावन का महीना बेहद शुभ रहने वाला है। इस महीने में सूर्य, बुध एवं शुक्र कर्क राशि में विराजमान हैं। वहीं, देवगुरु बृहस्पति (Sawan 2024 Lucky Zodiac Sign) आय भाव को देख रहे हैं। कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं और आराध्य देवों के देव महादेव हैं। अतः कर्क राशि के जातकों पर भगवान शिव की विशेष कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से कर्क राशि के जातकों के सभी बिगड़े काम बनेंगे। साथ ही मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी। कर्क राशि के जातक सावन सोमवार पर कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें।

    मकर राशि

    मकर राशि के स्वामी शनिदेव हैं और आराध्य भगवान शिव हैं। इस राशि के जातकों पर साढ़े साती का अंतिम चरण चल रहा है। इसके लिए मकर राशि के जातकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, सावन के महीने में भगवान शिव की भक्ति आराधना करने से मकर राशि के जातकों के सभी अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। साथ ही आय और सौभाग्य में भी वृद्धि होगी। नवीन कार्य की प्लानिंग कर सकते हैं। आने वाले समय में परिश्रम का पूर्ण फल प्राप्त होगा। सावन महीने में प्रत्येक दिन जल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि के जातकों के लिए भी सावन का महीना शुभ साबित होने वाला है। इस महीने में शिवजी की कृपा से कुंभ राशि के जातकों के सभी बिगड़े काम बन जाएंगे। साथ ही धन लाभ के भी योग बनेंगे। इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं और आराध्य भगवान शिव हैं। अतः कुंभ राशि के जातकों पर शिवजी की असीम कृपा बरसती है। सावन महीने में कुंभ राशि के जातक गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से कुंभ राशि के जातकों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: कब है सावन का पहला सोमवार, जानें भगवान शिव की पूजा विधि

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।