Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Grah Gochar 2024: कामिका एकादशी से 3 राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत, बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 30 Jul 2024 04:29 PM (IST)

    सनातन धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है। इस तिथि पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है। साथ ही एकादशी का व्रत रख ...और पढ़ें

    Lord Vishnu: कब मनाई जाएगी कामिका एकाशी ?
    Lord Vishnu: कब मनाई जाएगी कामिका एकाशी ?

    HighLights

    1. वर्तमान समय में बुध देव सिंह राशि में विराजमान हैं।
    2. देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि में उपस्थित हैं।
    3. वृषभ राशि के स्वामी देवताओं के गुरु शुक्र देव हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Guru Nakshatra Parivartan: हर वर्ष सावन माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि के अगले दिन कामिका एकादशी मनाई जाती है। इस दिन भगवान विष्णु की श्रद्धा भाव से पूजा-उपासना की जाती है। साथ ही उनके निमित्त एकादशी का व्रत रख जाता है। इस व्रत को करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है। ज्योतिषियों की मानें तो कामिका एकादशी पर एक साथ दो बड़े एवं शुभ ग्रहों का गोचर होने वाला है। इससे 3 राशि के जातक सर्वाधिक लाभान्वित होंगे। आइए जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: कामिका एकादशी पर भगवान विष्णु को अर्पित करें प्रिय फूल, सभी मुरादें होंगी पूरी

    गुरु नक्षत्र गोचर

    सावन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर देवगुरु बृहस्पति देर रात 03 बजकर 37 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र के चौथे चरण में गोचर करेंगे। इसके बाद सुखों के कारक शुक्र देव दोपहर 02 बजकर 33 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र देव 25 अगस्त को राशि परिवर्तन करेंगे। वहीं, देवगुरु बृहस्पति 20 अगस्त को मृगशिरा नक्षत्र में गोचर करेंगे।

    मेष राशि

    सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं। वहीं, मेष राशि में सूर्य देव उच्च के होते हैं। सुखों के कारक शुक्र देव सिंह राशि में गोचर करेंगे। सूर्य एवं शुक्र मित्र ग्रह हैं। अतः मेष राशि के जातकों को कामिका एकादशी से विशेष लाभ प्राप्त होगा। मेष राशि के जातकों को करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलेगी। साथ ही धन में भी बढ़ोतरी होगी। आय के नवीन साधन बनेंगे।

    वृषभ राशि

    वर्तमान समय में देवगुरु बृहस्पति और मंगल ग्रह वृषभ राशि में विराजमान हैं। इस राशि के नक्षत्र में ही देवगुरु बृहस्पति उपस्थित हैं। वहीं, वृषभ राशि के स्वामी शुक्र देव हैं। अतः वृषभ राशि के जातकों को शुक्र के गोचर से लाभ प्राप्त होगा। कामिका एकादशी से आपके जीवन में बदलाव देखने को मिल सकता है। धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे। परिवार में शुभ कार्य का आयोजन होगा। रुके कार्य पूर्ण होंगे। साथ ही परिवार में सुखद माहौल रहेगा।

    खबरें और भी

    कर्क राशि

    वर्तमान समय में सूर्य देव कर्क राशि में विराजमान हैं। वहीं, शुक्र देव कामिका एकादशी पर कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे। देवगुरु बृहस्पति भी आय भाव में विराजमान हैं। कुल मिलाकर कहें तो कर्क राशि के जातकों के लिए समय अनुकूल है। वहीं, कामिका एकादशी से लेकर भानु सप्तमी तक कर्क राशि के जातकों को हर कार्य में सफलता मिलेगी। साथ ही सभी बिगड़े काम बन जाएंगे।  

    यह भी पढ़ें: 31 जुलाई से 3 राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत, महादेव की बरसेगी कृपा

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।