Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अंगूठे में 'चांदी का छल्‍ला' पहनने से बदल सकती है किस्‍मत, बस इन बातों का रखें ख्‍याल

    Updated: Sat, 27 Jun 2026 10:00 AM (IST)

    ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, अंगूठे में चांदी का छल्ला पहनने से किस्मत बदल सकती है और तनाव कम हो सकता है। ...और पढ़ें

    अंगूठे में चांदी का छल्ला पहनने से बदल सकती है किस्मत और दूर हो सकती हैं परेशानियां  (Picture Credit- AI Generated)

    अंगूठे में चांदी का छल्ला पहनने से बदल सकती है किस्मत और दूर हो सकती हैं परेशानियां (Picture Credit- AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्‍योतिष गणनाओं के आधार पर हर धातु की अलग ऊर्जा और महत्‍व बताया गया है। इन धातुओं को अलग-अलग ग्रहों से भी जोड़कर देखा जाता है। इन धातुओं को जब शरीर का स्‍पर्ष मिलता है, तो जीवन में तरह-तरह के प्रभाव देखने को मिलते हैं। इसी तरह जब अंगूठे में चांदी का छल्‍ला पहना जाता है, तो यह केवल फैशन को बढ़ावा नहीं देता है बल्कि तन और मन को अधयात्‍म से जोड़ता है।

    हिंदू धर्म में चांदी को बहुत पवित्र धातु माना गया है। यदि महिलाएं इसे अपने बाएं हाथ के अंगूठे में पहन लें और पुरुष अपने दाएं हाथ के अंगूठे में धारण कर लें, तो उनकी किस्‍मत भी बदल सकती है। ज्‍योतिष मान्‍यताओं के अनुसार चांदी चंद्रमा का प्रतिनिधित्‍व करती है और इसका प्रभाव शीतल होता है। यह मन के भावों को संतुलती रखती है।

    इसके कई अन्‍य फायदे भी हैं, जो आपकी कुंडली के अलग-अलग भाव में बैठे ग्रहों की स्थिति पर निर्भर करते हैं।

    सफलता प्राप्‍त होती है

    यदि सूर्य जातक की कुंडली के सातवें भाव में बैठा हो, तो चांदी का छल्ला पहनने से आत्मविश्वास, सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ती है। इतना ही नहीं, इससे जातक को सफलता भी प्रप्‍त होती है।

    तनाव कम होता है

    चंद्रमा कुंडली के छठे भाव में हो, तो जातक को चांदी का छल्‍ला अंगूठे में पहनने से मानसिक शांति मिलती है। इस उपाय से अपनी भावनाओं पर भी नियंत्रण रखा जा सकता है। स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियां भी कम होती हैं।

    astro benefits of wearing a silver ring  on thumb

    आर्थिक स्थिति मजबूत होती है

    किसी जातक की कुंडली में गुरु यदि बारहवें भाव में बैठा हो, तो वह उसकी आर्थिक स्थिति को कमजोर बना सकता है। इसलिए जातक को चांदी का छल्‍ला जरूर पहनना चाहिए। इससे आर्थिक समृद्धि के साथ-साथ सकारात्मक ऊर्जा भी मिलत है।

    खबरें और भी

    जीवन की कठिनाइयां होती हैं कम

    कुंडली में यदि शनि आठवें भाव में हों, तो जातक को जीवन में बहुत कठोर परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में चांदी का छल्‍ला अंगूठे में पहनने से बुहत राहत मिलती है।

    अत: उचित ज्योतिषीय सलाह के साथ किया गया यह छोटा-सा उपाय जातक के लिए सकारात्मक अनुभव और आत्मविश्वास का स्रोत बन सकता है।

    यह भी पढ़ें- अंक ज्योतिष: चांदी पहनने से मजबूत होगा चंद्रमा और शुक्र, जानें किस मूलांक के लिए सबसे शुभ?

    यह भी पढ़ें- Silver Astrology: आप भी पहनते हैं चांदी की अंगूठी? जानें कैसे यह चमका सकती है आपका सोया हुआ भाग्य

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।