कहीं आप भी तो नहीं उन 2 लकी राशियों में? जिनके लिए तरक्की के रास्ते खोलेगा 'चांदी'
सनातन धर्म में सोमवार भगवान शिव को समर्पित है। भगवान शिव की पूजा से चंद्र देव प्रसन्न होते हैं, जिससे मानसिक तनाव दूर होता है और कार्यों में सफलता मिल ...और पढ़ें

चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें?
HighLights
चांदी पहनने से चंद्र देव की कृपा बरसती है।
सफेद चीजों के दान से चंद्रमा मजबूत होता है।
भगवान शिव की पूजा करने से सुखों में वृद्धि होती है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। इस शुभ अवसर पर सृष्टि के पालनहार भगवान भोलेनाथ की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। भगवान शिव को भालचंद्र भी कहा जाता है। इसका अर्थ मस्तक पर चंद्रमा धारण करने से है। भगवान शिव ने अपने शीश पर चन्द्रमा धारण कर रखा है।

धार्मिक मत है कि भगवान शिव की पूजा करने से चंद्र देव प्रसन्न होते हैं। अपनी कृपा साधक पर बरसाते हैं। चंद्र देव की कृपा बरसने से व्यक्ति को सभी प्रकार के शुभ कामों में सफलता मिलती है। साथ ही मानसिक तनाव की परेशानी दूर होती है।
इसके लिए ज्योतिष कुंडली में चंद्रमा मजबूत करने के लिए चांदी से निर्मित आभूषण या अंगूठी धारण करने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि किन राशियों के लिए चांदी शुभ माना जाता है? आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-
कब धारण करें चांदी
चांदी से निर्मित आभूषण या अंगूठी पहनने या धारण करने के लिए सोमवार का दिन बेहद उत्तम होता है। इसके लिए आप अपने निकटतम ज्योतिष या प्रकांड पंडित से भी सलाह ले सकते हैं। सोमवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद श्वेत वस्त्र धारण करें। इसके बाद गाय के कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। इसके बाद चांदी धारण करें। इस समय भगवान शिव और चंद्र देव का ध्यान करें।
खबरें और भी
इन राशियों के लिए है लकी
कर्क राशि के स्वामी मन के कारक चंद्र देव हैं और आराध्य देवों के देव महादेव हैं। वहीं, शुभ रंग सफेद होता है। इसके लिए कर्क राशि के जातकों को चांदी धारण करने की सलाह दी जाती है। इसके साथ ही वृषभ राशि के जातकों के लिए चांदी शुभ होता है। इस राशि में चंद्र देव उच्च के होते हैं। आसान शब्दों में कहें तो चंद्र देव वृषभ राशि के जातकों को शुभ फल देते हैं। चांदी से निर्मित आभूषण या अंगूठी धारण करने से कुंडली में चन्द्रमा मजबूत होता है।
यह भी पढ़ें- Blue Sapphire Benefits: इन 2 राशियों के लिए बेहद शुभ होता है नीलम, पहनते ही कोसों दूर हो जाएगी कंगाली
यह भी पढ़ें- Numerology 8 Personality: मूलांक 8 के जातक प्यार में होते हैं वफादार और जुनूनी, मरते दम तक नहीं छोड़ते साथ
डिसक्लेमर-'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'