Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Budh Gochar 2025: 6 दिसंबर को बुध देव करेंगे गोचर, पढ़ें मेष से कर्क राशि वालों पर इसका प्रभाव

    By digital deskEdited By: Suman Saini
    Updated: Fri, 05 Dec 2025 04:00 PM (IST)

    बुध देव के वृश्चिक राशि में गोचर से कुछ राशि के जातकों को लाभ, स्पष्टता और सकारात्मक मानसिक प्रगति मिल सकती है। वहीं यह गोचर कुछ जातकों के लिए यह गोचर ...और पढ़ें

    Budh Gochar 2025 जानिए आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव।

    Budh Gochar 2025 जानिए आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव।

    आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। 6 दिसंबर 2025 को बुध देव, वृश्चिक राशि में गोचर (Budh Gochar 2025) करने जा रहे हैं। बुध देव 29 दिसंबर 2025 तक वृश्चिक राशि में विराजमान रहेंगे। यह गोचर गहन मानसिक एकाग्रता, भावनात्मक जागरूकता और तेज इन्टुशन का वातावरण बनाता है। रहस्य, गहराई और मनोविज्ञान का प्रतिनिधित्व करने वाली वृश्चिक राशि जब बुध देव की बुद्धि और विश्लेषण शक्ति से मिलती है, तब विचार स्पष्ट, सटीक और तीखे हो जाते हैं।

    मेष (Aries)

    Mesh-New

    मेष राशि वालों के लिए बुध देव का वृश्चिक राशि में गोचर अष्टम भाव में होगा। यह गोचर परिवर्तन, गहन अध्ययन और भावनात्मक समझ को बढ़ावा देता है। आप छिपी हुई बातों को जानने या वित्तीय विवरणों का विश्लेषण करने के लिए आकर्षित हो सकते हैं। बुध देव का द्वितीय भाव पर दृष्टि वाणी और वित्तीय मामलों पर प्रभाव डालती है। इससे संवाद में संयम और पैसों के फैसलों में सावधानी की आवश्यकता बढ़ती है।

    उपाय -

    • प्रतिदिन “ॐ बुधाय नमः” का जाप करें।
    • कठोर या आवेगी शब्दों से बचें।

    वृषभ (Taurus) 

    Vrishabh-New

    वृषभ राशि वालों के लिए बुध देव का वृश्चिक राशि में गोचर सप्तम भाव में होगा। इस गोचर के दौरान संबंधों, साझेदारियों और कॉन्ट्रैक्ट्स पर ध्यान देने की आवश्यकता है। विवाह या व्यावसायिक भागीदारी में संवाद में सुधार होगा, लेकिन भावनात्मक तीव्रता बढ़ सकती है। बुध देव का प्रथम भाव पर दृष्टि सेल्फ-एक्सप्रेशन को स्पष्ट बनाती है, लेकिन संवेदनशीलता बनाए रखना आवश्यक है।

    उपाय -

    • बुधवार को हरी वस्त्र धारण करें।
    • साझेदारियों में धैर्य और सहनशीलता का अभ्यास करें।

    मिथुन (Gemini) 

    Mithun-New

    मिथुन राशि वालों के लिए बुध देव का वृश्चिक राशि में गोचर षष्ठ भाव में होगा। यह गोचर कार्य, स्वास्थ्य और दिनचर्या पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है। आप कार्य में दक्षता बढ़ाने और प्रोडक्टिविटी सुधारने की इच्छा महसूस करेंगे। बुध देव का बारहवें भाव पर दृष्टि आत्मचिंतन और आध्यात्मिक सोच को प्रोत्साहित करती है। खर्चों को संभलकर करने की आवश्यकता होगी।

    खबरें और भी

    उपाय -

    • प्रतिदिन “ॐ ऐं ह्रीं क्लीं” का जाप करें।
    • जीवनशैली में संतुलन बनाए रखें।

    कर्क (Cancer)

    Kark-New

    कर्क राशि वालों के लिए बुध देव का वृश्चिक राशि में गोचर पंचम भाव में होगा। यह गोचर रचनात्मकता, बुद्धिमत्ता और संतान संबंधित मामलों में सुधार लाता है। आप भावनात्मक और बौद्धिक रूप से अधिक अभिव्यक्ति पूर्ण महसूस करेंगे। बुध देव का एकादश भाव पर दृष्टि से लाभ और सामाजिक संबंध विशेष रूप से संवाद के माध्यम से बढ़ सकते हैं।

    उपाय -

    • जरूरतमंद बच्चों को हरे फल दान करें।
    • रचनात्मक गतिविधियों को अपनाएं और कला में संलग्न हों।

    लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, Astropatri.com, फीडबैक के लिए लिखें: hello@astropatri.com