विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कन्या राशि में बुध का प्रवेश, करियर और पैसों के नुकसान से बचने के लिए ध्यान रखें ये 5 बातें

Published: Mon, 07 Sep 2026 03:03 PM (IST)

7 सितंबर 2026 को बुध अपनी उच्च राशि कन्या में प्रवेश कर चुके हैं। जानिए अगले 19 दिनों तक किन ...और पढ़ें

बुध गोचर 2026 (AI-Generated Image)

बुध गोचर 2026 (AI-Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। 7 सितंबर 2026 से ग्रहों के राजकुमार और बुद्धि, संचार व व्यापार के स्वामी 'बुध' अपनी सबसे शक्तिशाली और उच्च राशि 'कन्या' में विराजमान हो गए हैं। 26 सितंबर तक चलने वाला बुध का यह गोचर (Budh Gochar 2026) आपके दिमाग को सुपर-एक्टिव और प्रैक्टिकल तो बनाएगा, साथ ही करियर में तरक्की के शानदार मौके भी देगा।

इस गोचर के दौरान आपकी एक छोटी सी लापरवाही किसी बड़े आर्थिक या मानसिक नुकसान की वजह भी बन सकती है। आइए सीधे और सरल शब्दों में जानते हैं कि 26 सितंबर तक आपको किन 5 गलतियों से हर हाल में बचना चाहिए-

1. बिना पढ़े कहीं भी साइन करना

नौकरी का ऑफर लेटर, बैंक का फॉर्म या कोई प्रॉपर्टी डील- बिना पूरा पढ़े कहीं भी दस्तखत न करें। ज्यादा कॉन्फिडेंस भारी पड़ सकता है।

2. जल्दबाजी में मैसेज या ईमेल भेजना

बुध देव हमारी बातचीत और डिजिटल संचार को कंट्रोल करते हैं। गुस्से में या बिना सोचे-समझे किसी को भी मैसेज भेजने से ऑफिस और रिश्तों में खटास पैदा हो सकती है।

3. पैसों के लेन-देन में लापरवाही

किसी भी तरीके का कोई भी पेमेंट करने, बिल चुकाने या ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करने से पहले हिसाब-किताब अच्छे से जांच लें। कोई पुराना उधार भी इस बीच सामने आ सकता है।

4. हर बात में नुक्स निकालना

कन्या राशि का बुध हमें हर चीज का बारीकी से विश्लेषण करना सिखाता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप दूसरों के काम में बेवजह कमियां निकालें। ऐसा करने से आपके घर और ऑफिस का माहौल खराब हो सकता है।

5. एक साथ कई काम शुरू कर देना

बुध के प्रभाव से दिमाग में कई नए आइडियाज आएंगे, लेकिन एक साथ दस काम शुरू करने से परहेज करें।

बुध को मजबूत करने के आसान उपाय

  • अगर आपका भी बुध कमजोर है तो बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करें और “ॐ बुं बुधाय नमः” मंत्र का जप करें।
  • हरी मूंग की दाल का दान करना भी शुभ माना जाता है।
  • स्टूडेंट्स अपनी किताबें और बिजनेस वाले अपना हिसाब-किताब साफ-सुथरा रखें।
  • कोई भी जरूरी काम, पेमेंट या मैसेज भेजने से पहले उसे 'डबल-चेक' जरूर करें।

यह भी पढ़ें- बुध गोचर से मेष, कर्क और सिंह राशि वालों का पलटेगा भाग्य, जानिए आप पर क्या पड़ेगा प्रभाव?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।