Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बुध का पुष्य नक्षत्र में गोचर: व्यापार और नौकरी में तरक्की के लिए तुला से मीन राशि वालों को मिलेंगे शानदार मौके

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 02:15 PM (IST)

    बुध ग्रह 7 अगस्त को शनि के पुष्य नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं, जिसे सभी नक्षत्रों का राजा माना जाता है। यह गोचर तुला से मीन राशि तक के जातकों के लिए ...और पढ़ें

    नक्षत्रों के राजकुमार पुष्य में बुध का प्रवेश (तुला से मीन राशि पर प्रभाव)

    नक्षत्रों के राजकुमार पुष्य में बुध का प्रवेश (तुला से मीन राशि पर प्रभाव)

    आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को राजकुमार कहा गया है, जिनका संबंध बुद्धि, वाणी, व्यापार और तर्क शक्ति से है। 5 अगस्त 2026 को बुधवार के दिन बुध कर्क राशि में गोचर हो चुके हैं और इसके बाद 7 अगस्त को बुध ग्रह शनि के नक्षत्र 'पुष्य नक्षत्र' में गोचर होने जा रहे हैं। पुष्य नक्षत्र को सभी 27 नक्षत्रों का राजा कहा जाता है।

    ज्योतिष शास्त्र में पुष्य नक्षत्र को अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसे में बुध के इस नक्षत्र में प्रवेश करने से राशियों पर इसका शुभ प्रभाव देखने को मिलने वाला है। यह समय बेहतर फैसले लेने के साथ पढ़ाई, व्यापार और करियर में कुछ बेहतर करने के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। आइए जानते हैं बुध के पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करने से तुला से मीन राशि के जातकों पर इसका क्या प्रभाव देखने को मिलेगा?

    तुला राशि (Libra)

    बुधदेव आपके दशम भाव (कर्म और प्रतिष्ठा का क्षेत्र) से गोचर कर रहे हैं। आपके करियर को अच्छा लाभ मिलेगा। दफ्तर में बड़े अधिकारियों से बात करना आसान होगा, जिससे काम को नई पहचान और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। बिजनेस करने वाले लोग नए सौदों पर बात कर सकते हैं।

    उपाय: किसी जरूरतमंद इंसान को हरे रंग के कपड़े दान करें।

    वृश्चिक राशि (Scorpio)

    बुधदेव आपके नवम भाव (भाग्य और धर्म का क्षेत्र) से गोचर कर रहे हैं। भाग्य का साथ मिलने से उच्च शिक्षा, यात्रा और नए हुनर सीखने के प्रयासों में सफलता मिलेगी। विदेश में पढ़ाई या काम करने की इच्छा रखने वालों को अच्छी खबर मिल सकती है। अनुभवी लोगों की सही सलाह काम आएगी।

    खबरें और भी

    उपाय: कोई भी नया काम शुरू करने से पहले गणेश जी की पूजा करें।

    धनु राशि (Sagittarius)

    बुधदेव आपके अष्टम भाव (परिवर्तन और शोध का क्षेत्र) से गोचर कर रहे हैं। निवेश, टैक्स और बीमे से जुड़े कामों में सावधानी और सही योजना जरूरी है। गहराई से किए गए कामों में अच्छा नतीजा मिलेगा। पैसों से जुड़े मामलों में बिना सोचे फैसले न लें। थोड़ा धैर्य रखें।

    उपाय: पढ़ने वाले विद्यार्थियों को स्टेशनरी का सामान दान करें।

    मकर राशि (Capricorn)

    बुधदेव आपके सप्तम भाव (साझेदारी और वैवाहिक जीवन का क्षेत्र) से गोचर कर रहे हैं। रिश्तों और बिजनेस पार्टनरशिप में सही बातचीत से मिठास आएगी। शादीशुदा लोगों के बीच समझ बढ़ेगी और नए समझौते सही से पूरे होंगे। किसी लंबे कांट्रैक्ट पर दस्तखत करने से पहले कागजात सही से देख लें।

    उपाय: नियमित रूप से श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

    कुंभ राशि (Aquarius)

    बुधदेव आपके षष्ठ भाव (रोजमर्रा के काम और प्रतियोगिता का क्षेत्र) से गोचर कर रहे हैं। कार्यस्थल पर काम करने की क्षमता सुधरेगी। रुके हुए काम समय पर पूरे होंगे और प्रतियोगिताओं में नतीजे अच्छे रहेंगे। रोज की दिनचर्या को अनुशासित रखें, इससे काम का सही तालमेल बना रहेगा।

    उपाय: बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं।

    मीन राशि (Pisces)

    बुधदेव आपके पंचम भाव (शिक्षा, प्रेम और संतान का क्षेत्र) से गोचर कर रहे हैं। आपकी पढ़ाई, लेखन और संतान से जुड़े मामलों में शुभ परिणाम मिलेंगे। छात्रों, लेखकों और कलाकारों के काम को पहचान मिलेगी। आपके नए विचारों की तारीफ होगी और प्रेम में पड़े लोगों के बीच समझ बेहतर होगी।

    उपाय:गणेश जी के मंदिर में हरी इलायची अर्पित करें।

    यह भी पढ़ें- 5 अगस्त को बुध का कर्क राशि में गोचर: किन राशियों की खुलेगी किस्मत और किसे मिलेगी गुड न्यूज?

    यह भी पढ़ें- बुध करेंगे कर्क राशि में प्रवेश, वृषभ को इंटरव्यू में मिलेगी सफलता, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

    लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, astropatri.com, फीडबैक के लिए लिखें: hello@astropatri.com