यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Budh Margi 2025: बुध देव के मार्गी होने से इन राशियों की लगने वाली है लॉटरी, पैसों से भरा रहेगा पर्स
व्यापार के दाता बुध देव कन्या राशि के स्वामी हैं। इस राशि के जातकों पर बुध देव की कृपा रहती है। उनकी कृपा से कन्या राशि के जातक सफल कारोबारी बनते हैं। ...और पढ़ें

HighLights
- व्यापार के दाता बुध देव मिथुन राशि के स्वामी हैं।
- मीन राशि वालों पर शुक्र देव की कृपा बरसती है।
- भगवान शिव की पूजा करने से चंद्र देव प्रसन्न होते हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में बुध देव को व्यापार का दाता कहा जाता है। बुध देव की कृपा बरसने से जातक बिजनेस में बेहतर करता है। साथ ही जातक मधुरभाषी होता है। वहीं, कमजोर बुध होने के चलते जातक को करियर और कारोबार में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके लिए ज्योतिष हमेशा कुंडली में बुध मजबूत करने की सलाह देते हैं।
वर्तमान समय में ग्रहों के राजकुमार बुध देव मीन राशि में विराजमान हैं। इस राशि में बुध देव मई माह के पहले सप्ताह तक रहेंगे। इस दौरान बुध देव कई बार नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। इससे पहले बुध देव मार्गी (Budh Margi 2025) हो चुके हैं। बुध देव के मार्गी होने से कई राशि के जातकों को करियर और कारोबार में (Mercury Transit Lucky Zodiac Signs) फायदा होगा। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं।
यह भी पढ़ें: इन राशियों को आर्थिक तंगी से मिलेगी निजात, रुका हुआ पैसा भी मिलेगा वापस
बुध मार्गी 2025
ज्योतिषियों की मानें तो ग्रहों के राजकुमार बुध देव 07 अप्रैल को शाम 04 बजकर 37 मिनट पर मार्गी हुए हैं। इससे पहले 15 मार्च के दिन बुध देव वक्री हुए थे। वर्तमान समय से लेकर 17 जुलाई तक बुध देव मार्गी चाल चलेंगे। इसके अगले दिन यानी 18 जुलाई को बुध देव वक्री हो जाएंगे। इसके बाद 11 अगस्त को बुध देव मार्गी होंगे। वहीं, 10 नवंबर को बुध देव वक्री होंगे और 29 नवंबर को मार्गी होंगे। इस दौरान बुध देव कई बार नक्षत्र परिवर्तन करेंगे।
वृषभ राशि
.jpg)
बुध देव की चाल बदलने से वृषभ राशि के जातक मालामाल होंगे। बुध देव एकादश भाव को देखेंगे। इससे धन लाभ के योग बन रहे हैं। सेहत अच्छी रहेगी। भूमि या भवन की खरीदारी कर सकते हैं। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। निवेश का प्लान बना सकते हैं। घर पर मेहमानों का आगमन होगा।
खबरें और भी
सिंह राशि
.jpg)
बुध देव के मार्गी (Mercury Transit Zodiac Benefits) होने से सिंह राशि के जातकों को लाभ होगा। इस राशि के जातकों को अचानक से धन लाभ के योग बन रहे हैं। ऐसा भी हो सकता है कि रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। कारोबार में सफल हो सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा। वहीं, प्राइवेट जॉब से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिल सकता है।
कन्या राशि
.jpg)
बुध देव की विशेष कृपा कन्या राशि के जातकों पर बरसती है। उनकी कृपा से कन्या राशि के जातक लाभान्वित होंगे। कन्या राशि के जातक बिजनेस में बेहतर करते हैं। इस राशि के जातकों को बिजनेस में दोगुना लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही करियर से जुड़े लोगों को शुभ परिणाम देखने को मिल सकता है। आय में बढ़ोतरी होगी।
कुंभ राशि
.jpg)
हाल ही में शनिदेव ने राशि परिवर्तन किया है। वर्तमान समय में शनिदेव मीन राशि में विराजमान हैं। इसके चलते कुंभ राशि के जातकों पर साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है। इससे पहले शनिदेव कुंभ राशि में विराजमान थे। शनि और बुध की युति से कुंभ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। धन लाभ के प्रबल योग हैं। बुध देव की कृपा से बिजनेस में भी लाभ होगा।
यह भी पढ़ें: इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, खुशियों से भर जाएगा जीवन
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।