यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Budh Gochar 2025: 03 अप्रैल से इन राशियों के जीवन में होगा नया सवेरा, खुशियों से भर जाएगा जीवन
ग्रहों के राजकुमार मिथुन राशि के स्वामी हैं। इस राशि के जातकों पर बुध देव की असीम कृपा बरसती है। उनकी कृपा से मिथुन राशि के जातक सभी क्षेत्र में उत्तम ...और पढ़ें

HighLights
- व्यापार के दाता बुध देव कन्या राशि के स्वामी हैं।
- शुक्र देव की कृपा मीन राशि वालों पर बरसती है।
- भगवान शिव की पूजा करने से शुक्र देव प्रसन्न होते हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अप्रैल महीना सभी राशियों के लिए शानदार रहने वाला है। इस महीने में चैत्र नवरात्र के दौरान कई ग्रह अपनी चाल बदलेंगे। इसके साथ ही मंगल देव राशि परिवर्तन करेंगे। इसके बाद सूर्य देव मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करेंगे। इस दिन से खरमास समाप्त होगा। इससे पहले ग्रहों के राजकुमार बुध देव भी अपनी चाल बदलेंगे। बुध देव की स्थिति बदलने से कई राशि के जातकों के जीवन में नया सवेरा होगा। इन राशि के जातकों को कारोबार में विशेष लाभ होगा। साथ ही रुका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। आइए, इन राशियों (Lucky Zodiac Signs) के बारे में सबकुछ जानते हैं-
यह भी पढ़ें: इन राशियों को आर्थिक तंगी से मिलेगी निजात, रुका हुआ पैसा भी मिलेगा वापस
कन्या राशि
.jpg)
व्यापार के दाता बुध देव कन्या राशि के जातकों को शुभ फल देते हैं। बुध देव की कृपा से कन्या राशि के जातक कारोबार में बेहतर करते हैं। स्वर्ण, वस्त्र और रसायन क्षेत्र से जुड़े कारोबारी को दोगुना लाभ हो सकता है। कारोबार में नए पार्टनर भी मिल सकते हैं। आप कई कारोबार को एक साथ जोड़कर अच्छी कमाई कर सकते हैं। बुध देव की अवश्य ही कृपा बरसेगी। जॉब करने वाले लोगों को भी मनमुताबिक सफलता मिल सकती है। हालांकि, आपको अपनी स्किल में निखार लाना होगा। भगवान गणेश की पूजा करें। साथ ही गौमाता को हर बुधवार और गुरुवार के दिन हरा चारा खिलाएं।
कुंभ राशि
.jpg)
बुध देव की कृपा कुंभ राशि (Aquarius Luck 2025) के जातकों पर भी बरसेगी। वर्तमान समय में शुक्र देव और शनिदेव की असीम कृपा से कुंभ राशि के जातकों को बिजनेस में अपार सफलता मिल रही है। वहीं, जॉब में प्रमोशन मिल सकता है। वेतन में भी बढ़ोतरी हो सकती है। नए काम को शुरू करने की प्लानिंग कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए घर के बड़े लोगों की अवश्य ही सलाह लें। भावनाओं में बहकर कोई फैसले न लें। विशेष विद्या के माध्यम से भी भूमि या भवन की खरीदारी कर सकते हैं। हर सोमवार और शनिवार के दिन देवों के देव महादेव की पूजा करें।
मीन राशि
.jpg)
शुक्र देव हमेशा मीन राशि के जातकों को शुभ फल देते हैं। इस राशि में कई ग्रह विराजमान हैं। इसके चलते लक्ष्मी नारायण योग भी बन रहा है। लक्ष्मी नारायण योग बनने से मीन राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। अचानक से धन लाभ होगा। फ्यूचर की प्लानिंग कर सकते हैं। अटके या रुके काम बन सकते हैं। कारोबार में गति आ सकती है। करियर को नया आयाम मिल सकता है। जॉब में नया ऑफर मिल सकता है। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। दूरदर्शी होकर जीवन के फैसले लें। शुक्र देव की कृपा से भाग्योदय होगा। वहीं, बुध देव की मेहरबानी से आप किसी बड़े काम को करने में सफल होंगे।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, खुशियों से भर जाएगा जीवन
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।