Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्र में इन 2 राशियों की चमकेगी किस्मत, बनेंगे सारे बिगड़े काम

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 09 Apr 2024 02:37 PM (IST)

    यह पर्व चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक मनाया जाता है। ममतामयी मां दुर्गा को समर्पित नवरात्र के नौ दिनों में विशेष पूजा- ...और पढ़ें

    Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्र में इन 2 राशियों की चमकेगी किस्मत, बनेंगे सारे बिगड़े काम
    Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्र में इन 2 राशियों की चमकेगी किस्मत, बनेंगे सारे बिगड़े काम

    HighLights

    1. चैत्र नवरात्र का पर्व देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है।
    2. यह पर्व चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से लेकर नवमी तक मनाया जाता है।
    3. नवरात्र के नौ दिनों में ममतामयी मां दुर्गा की विशेष पूजा-उपासना की जाती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्र का पर्व देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह पर्व चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक मनाया जाता है। नवरात्र के नौ दिनों में  ममतामयी मां दुर्गा की विशेष पूजा-उपासना की जाती है। साथ ही व्रत-उपवास रखा जाता है। शास्त्रों में निहित है कि मां दुर्गा की पूजा करने वाले साधकों को मृत्यु लोक में सभी प्रकार के सांसारिक सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में व्याप्त दुख, क्लेश और संकट दूर हो जाते हैं। अतः नवरात्र के दौरान मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की श्रद्धा भाव से पूजा की जाती है। ज्योतिषियों की मानें तो चैत्र नवरात्र के दौरान दो राशि के जातकों पर मां दुर्गा की विशेष कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से सभी बिगड़े काम बन जाएंगे। आइए, इन दो राशियों के बारे में जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज  

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि के स्वामी दैत्यों के गुरु शुक्र देव हैं और आराध्या जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा हैं। अतः वृषभ राशि के जातकों पर मां दुर्गा की विशेष कृपा रहती है। उनकी कृपा से वृषभ राशि के जातकों को जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में व्याप्त दुख और संकट दूर हो जाते हैं। चैत्र नवरात्र के दौरान मां दुर्गा की कृपा वृषभ राशि के जातकों पर बरसेंगी। मां दुर्गा को प्रसन्न करने हेतु नवरात्र के दौरान प्रतिदिन मां की पूजा-आरती करें।  

    तुला राशि

    तुला राशि के जातकों के स्वामी शुक्र देव हैं और आराध्या मां दुर्गा हैं। वर्तमान समय में गुरु मेष राशि में विराजमान हैं। मेष राशि में गोचर के दौरान देवगुरु बृहस्पति तुला राशि के जीवनसाथी भाव में विराजमान हैं। इस भाव से दैनिक कारोबार की भी गणना की जाती है। गुरु की विशेष कृपा से तुला राशि के जातकों को नवरात्र के दौरान लाभ प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता और निकटता आएगी। मां दुर्गा की कृपा से आय और सौभाग्य में वृद्धि होगी।  

    यह भी पढ़ें: नरक का दुख भोगकर धरती पर जन्मे लोगों में पाए जाते हैं ये चार अवगुण

    डिस्क्लेमर-''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

    खबरें और भी