यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sawan 2025: सावन सोमवार से इन राशियों की बदलेगी तकदीर, पैसों की तंगी होगी दूर
सावन के दौरान भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करने से साधक के जीवन में मंगल का आगमन होता है। साथ ही घर में सुख समृद्धि एवं खुशहाली होती है। सावन महीन ...और पढ़ें

HighLights
- सावन का महीना बेहद खास होता है।
- सावन में रोजाना महादेव की पूजा की जाती है।
- भगवान शिव की पूजा से हर मनोकामना पूरी होती है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 14 जुलाई को सावन माह का पहला सोमवार है। सावन सोमवार के दिन देवों के देव महादेव की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। साथ ही मनचाही मुराद पाने के लिए व्रत रखा जाता है। इस शुभ अवसर पर साधक गंगा स्नान कर देवों के देव महादेव का गंगाजल से जलाभिषेक करते हैं। भगवान शिव की पूजा करने से जीवन में आने वाली बलाएं भी टल जाती हैं।
ज्योतिषियों की मानें तो सावन सोमवार के दिन देवों के देव महादेव और चंद्र देव की विशेष कृपा मेष और मकर राशि के जातकों पर बरसेगी। उनकी कृपा से साधक को सभी प्रकार के संकटों से मुक्ति मिलेगी। साथ ही घर में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली आएगी। अगर आप भी देवों के देव महादेव की कृपा पाना चाहते हैं, तो सावन सोमवार के दिन भक्ति भाव से महादेव की पूजा करें। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं ।
यह भी पढ़ें- Sawan Somwar 2025: सावन सोमवार व्रत की पूजन विधि, नोट कर लीजिए किन 8 कामों को करना चाहिए
मेष राशि
.jpg)
सावन माह के पहले सोमवार पर मेष राशि के जातकों को सभी प्रकार के शुभ कामों में सफलता मिलेगी। रुके या अटके हुए सभी काम पूरे होंगे। कोई बड़ी खुशखबरी मिलने से परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। महादेव की कृपा से जल्द जीवन में खुशियों का आगमन होगा।
कारोबार से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी। साथ ही कारोबार में रफ्तार आएगा। दोस्तों एवं घरवालों का साथ मिलेगा। साथ ही पड़ोसियों के साथ रिश्ते मधुर होंगे। सावन सोमवार के दिन भक्ति भाव से भगवान शिव और मां पार्वती जी की पूजा करें। वहीं, पूजा के बाद चावल, आटा, मैदा, नमक, चीनी, चने की दाल, बेसन, पीले और सफेद रंग के वस्त्रों का दान करें।
खबरें और भी
मकर राशि
.jpg)
मकर राशि के जातकों पर भगवान शिव की कृपा सावन सोमवार पर बरसेगी। जॉब की परेशानी दूर होगी। विशेष काम में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपके सभी बिगड़े काम एक के बाद एक बनेंगे। परिवार में शुभ काम का आयोजन होगा। कोई अधूरी मनोकामना पूरी होगी। पार्टनरशिप वाले काम में तेजी देखने को मिल सकती है। मानसिक तनाव भी दूर होगा।
यह भी पढ़ें- Sawan Shivratri 2025: 22 या 23 जुलाई, कब है सावन शिवरात्रि? नोट करें शुभ मुहूर्त एवं योग
बिजनेस करने वाले लोगों को नया काम मिल सकता है। अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। मनचाही मुराद पूरी होगी। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए गंगाजल या गाय के कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। साथ ही शिव मंत्र का जप करें।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।