Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Chandra Gochar 2025: हीरे की तरह चमकेगी इन राशियों की किस्मत, खुशियों से भर जाएगा घर-आंगन

    Updated: Thu, 30 Oct 2025 01:24 PM (GMT+05:30)

    31 अक्टूबर को अक्षय नवमी है, जिस दिन लक्ष्मी नारायण की पूजा और आंवले के पेड़ के नीचे भोजन किया जाता है। इसी दिन चंद्र देव मकर से कुंभ राशि में गोचर कर ...और पढ़ें

    Chandra Gochar 2025: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें?

    Chandra Gochar 2025: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है।

    2. इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा और भक्ति की जाती है।

    3. मां लक्ष्मी की पूजा करने से सौभाग्य में वृद्धि होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, शुक्रवार 31 अक्टूबर को अक्षय नवमी है। यह पर्व हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन लक्ष्मी नारायण जी की पूजा और भक्ति की जाती है। साथ ही आंवले पेड़ के नीचे भोजन पकाया जाता है। यह भोजन सबसे पहले भगवान शिव और विष्णु जी को भोग लगाया जाता है।

    lord vishnu  - 2025-04-14T151330_026

    ज्योतिषियों की मानें तो कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर मन के कारक चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों का घर-आंगन खुशियों से भर जाएगा। इनमें दो राशि के जातकों को सबसे अधिक फायदा होगा। आइए, इनके बारे में जानते हैं-

    चंद्र देव राशि परिवर्तन

    मन के कारक चंद्र देव मंगलवार 31 अक्टूबर को सुबह 06 बजकर 48 मिनट पर राशि परिवर्तन करेंगे। इस समय चंद्र देव मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। कुंभ राशि में चंद्र देव दो दिनों तक रहेंगे। इसके बाद राशि परिवर्तन कर मीन राशि में गोचर करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है।

    सिंह राशि

    5

    सिंह राशि के स्वामी आत्मा के कारक सूर्य देव हैं और आराध्य जगत के पालनहार भगवान विष्णु हैं। सूर्य और चंद्र के मध्य मित्रवत संबंध है। वहीं, राशि परिवर्तन के दौरान चंद्र देव सिंह राशि के चतुर्थ भाव पर दृष्टि डालेंगे।

    खबरें और भी


    इससे सिंह राशि के जातकों को शुभ कामों में सफलता मिलेगी। मानसिक शांति प्राप्त होगी। कोई बड़ा काम पूरा होगा। कई साहसिक कदम या फैसले लेने से जीवन की रुपरेखा बदल सकती है। यह बदलाव सकारात्मक हो सकता है। धन संबंधी परेशानी दूर होगी। हालांकि, वाणी और क्रोध पर कंट्रोल रखना होगा। वरना बने काम भी बिगड़ सकते हैं। प्रयास करने से आपको सफलता मिलेगी। माता-पिता जी की सेवा करें। जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होगी।


    वृश्चिक राशि

    8

    वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल देव हैं और आराध्य हनुमान जी हैं। चंद्र देव राशि परिवर्तन के दौरान वृश्चिक राशि के जातकों को साझेदारी में किए गए बिजनेस से लाभ मिलेगा। विकास की राह पर अग्रसर रहेंगे। कोई खुशखबरी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। बिजनेस के लिए समय बहुत उत्तम है। घर पर खुशियों का माहौल रहेगा। विवाह के लिए रिश्ते भी आ सकते हैं। किसी मनोकामना की पूरी होने से घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। मांगलिक कार्य होंगे। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। घर वालों का साथ मिलेगा।

    यह भी पढ़ें- Guru Gochar 2025: मिथुन राशि में गुरु गोचर से इन राशियों को आर्थिक तंगी से मिलेगी मुक्ति, पढ़ें राशिफल

    यह भी पढ़ें- Guru Gochar 2025: गुरु गोचर से मीन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।