यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Chandrama in Kundali: कुंडली में चन्द्रमा की स्थिति डालती है वैवाहिक जीवन पर प्रभाव, जानिए कैसे
Chandrama in Kundali वैदिक ज्योतिष में चंद्रमा को मन मानसिक स्थिति मनोबल यात्रा सुख-शांति धन-संपत्ति आदि का कारक माना गया है। चंद्रमा राशियों में कर्क ...और पढ़ें

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Chandrama in Kundali: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सभी ग्रह एक विशेष महत्व रखते हैं, इसी प्रकार ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा का भी महत्वपूर्ण स्थान है। चंद्रमा को मन का कारक माना गया है। जिस व्यक्ति की कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है उसे जीवन में स्वस्थ सकारात्मक भावनाओं के साथ सुख, समृद्धि, संतान सुख आदि की प्राप्ति होती है।
देर से होता है विवाह
जब जन्मकुंडली में शनि मजबूत हो और चन्द्रमा पर उसकी दृष्टि पड़ रही हो या शनि के साथ चन्द्रमा बैठा हो तब व्यक्ति के विवाह में देर से होती है। वहीं, कुंडली में इस प्रकार की स्थिति होने माना जाता है कि व्यक्ति अधिक शक करने लगता है। जिसके कारण वैवाहिक जीवन में परेशानियां आने लगती हैं।
उग्र हो जाता है स्वभाव
जब व्यक्ति की कुंडली में वृषभ या तुला में अगर चन्द्रमा 12वें घर में बैठा हो, तब व्यक्ति का स्वभाव उग्र हो जाता है। साथ ही यह भी माना जाता है कि इस स्थिति व्यक्ति में बहुत अधिक काम भाव होता है। इस स्थिति में भी वैवाहिक जीवन में समस्याएं बनी रहती हैं। वहीं, अगर किसी व्यक्ति की कुंडली के छठे भाव में राहु के साथ चन्द्रमा बैठा हो तो उसका संबंध किसी धनवान व्यक्ति से होता है।
वैवाहिक जीवन में तनाव
मेष या वृश्चिक में चन्द्रमा सातवें घर में बैठा होने पर व्यक्ति अपने जीवनसाथी के साथ ठीक से तालमेल नहीं बैठा पाता। जिसके चलते वैवाहिक जीवन में तनाव बना रहता है। वृश्चिक राशि में चन्द्रमा नीच का होकर व्यक्ति को शंकालु बना देता है।
खबरें और भी
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'