Surya Gochar 2025: धनतेरस से इन राशियों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, पूरी होगी मनचाही मुराद
भगवान विष्णु की पूजा करने से आत्मा के कारक (Surya Gochar 2025) सूर्य देव प्रसन्न होते हैं। सूर्य देव के प्रसन्न होने से जातक को करियर में मनमुताबिक सफ ...और पढ़ें
-1760100273401_m.webp)
Surya Gohar 2025: सूर्य देव को कैसे प्रसन्न करें?
HighLights
17 अक्टूबर को सूर्य देव अपनी स्थिति बदलेंगे।
शुक्रवार का दिन शुक्र देव को समर्पित होता है।
भगवान शिव की पूजा से शुक्र देव प्रसन्न होते हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, शुक्रवार 17 अक्टूबर को रमा एकादशी है। यह पर्व हर साल कार्तिक माह में एकादशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। साथ ही एकादशी का व्रत रखा जाता है। भगवान विष्णु की पूजा करने से घर में सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही साधक कोलक्ष्मी नारायण जी की कृपा प्राप्त होती है।
ज्योतिषियों की मानें तो धनतेरस से एक दिन पहले (Dhanteras 2025) आत्मा के कारक सूर्य देव राशि परिवर्तन करेंगे। सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों को करियर में मनमुताबिक सफलता मिलेगी। साथ ही मनचाही मुराद पूरी होगी। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-
सूर्य गोचर 2025
वर्तमान समय में आत्मा के कारक सूर्य देव कन्या राशि में विराजमान हैं। वहीं, धनतेरस से एक दिन पहले सूर्य देव राशि परिवर्तन करेंगे। रमा एकादशी के दिनसूर्य देव तुला राशि में गोचर करेंगे। सूर्य देव के तुला राशि में गोचर करने से मिथुन और कन्या राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा। बृहस्पति देव कर्क राशि में 4 दिसंबर तक रहेंगे। इसके अगले दिन बृहस्पति देव वक्री चाल चलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे।
कन्या राशि

सूर्य देव के तुला राशि में गोचर करने से कन्या राशि के जातकों को धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपको अपनी कला में विरासत हासिल होगी। इस कला के माध्यम से आपको धन लाभ होगा। वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। कारोबार से जुड़े लोगों को दोगुना लाभ मिलेगा। आप विभिन्न प्रकार के माध्यमों से धन कमाने में सफल होंगे। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। तांबा और सोना या अन्य धातुओं से जुड़े लोगों को दोगुना लाभ होगा। कारोबार का विस्तार करने की प्लानिंग करेंगे। धनतेरस के दिन स्वर्ण आभूषणों की खरीदारी कर सकते हैं।
खबरें और भी
धनु राशि

सूर्य देव की कृपा धनु राशि के जातकों पर बरसेगी। सूर्य देव की कृपा से शुभ कामों में सफलता मिलेगी। वाचाल हो सकते हैं। हालांकि, आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल रखना है। आपके तेज और ओज में वृद्धि होगी। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। ननिहाल से आपको लाभ मिलेगा। निवेश से तकदीर बदलेगी। आपको अपनों का साथ मिलेगा। तामसिक चीजों का सेवन न करें। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धन एकत्र करने में सफल होंगे। अपने गुरुओं का सम्मान करें। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। जॉब की परेशानी दूर होगी। आय के नवीन साधन बनेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
यह भी पढ़ें- Dhanteras 2025: धनतेरस पर क्यों खरीदे जाते हैं सोना-चांदी और नए बर्तन?
यह भी पढ़ें- Guru Gochar 2025: धनतेरस से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, सोने की तरह चमकेगी किस्मत
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।