Chandra Gochar 2026: फाल्गुन अमावस्या तक इन राशियों की पलटने वाली है किस्मत, खत्म होगी मानसिक उलझन
सनातन धर्म में अमावस्या तिथि का खास महत्व है। इस शुभ अवसर पर साधक गंगा स्नान कर भगवान शिव की पूजा और भक्ति करते हैं। साथ ही पितरों का तर्पण एवं पिंडदा ...और पढ़ें

Chandra Gochar 2026: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें? (Image Source: AI-Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, मंगलवार 17 फरवरी को फाल्गुन अमावस्या (Phalguna Amavasya 2026) है। इस शुभ अवसर पर सूर्य ग्रहण भी लगने वाला है। हालांकि, यह भारत में दिखाई नहीं देगा। इसके लिए सूतक भी मान्य नहीं होगा। इसके बावजूद ग्रहण के दौरान शास्त्र नियमों का पालन करें।
ज्योतिषीय गणना अनुसार, फाल्गुन अमावस्या तक मन के कारक चंद्र देव मकर राशि में विराजमान रहेंगे। वहीं, फाल्गुन अमावस्या के दिन राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव के मकर राशि में रहने के दौरान इन राशियों को जीवन में नया आयाम मिल सकता है। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-
कर्क राशि

फाल्गुन अमावस्या तक कर्क राशि के जातकों पर चंद्र देव की कृपा बरसेगी। इस राशि के स्वामी मन के कारक चंद्र देव हैं और आराध्य देवों के देव महादेव हैं। इस राशि के जातकों को देवगुरु बृहस्पति देव शुभ फल प्रदान करते हैं। आपमें नेतृत्व करने की क्षमता जागृत होगी। यात्रा करने का अवसर मिल सकता है। कारोबार का विस्तार करने की प्लानिंग करेंगे। आपके जीवनसाथी का आपको साथ मिलेगा। कारोबार में सफलता मिल सकती है। अगर आप निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो थोड़े से प्रयास से आपको विजयश्री मिलेगी। हालांकि, कई बार आपको बिजनेस में परिवर्तन करना पड़ सकता है।
मीन राशि

मकर राशि में चंद्रमा के गोचर से मीन राशि के जातकों को फाल्गुन अमावस्या तक कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आपके स्वभाव में चंचलता आएगी। अपनों का साथ मिलेगा। आपकी गिनती बुद्धजीवियों में होगी। यात्रा के योग बनेंगे। जलीय यात्रा या जलीय स्थान पर जाने का अवसर मिलेगा। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। सरकारी मामलों में आपको लाभ मिल सकता है। काम को सही समय पर पूरा करें। किसी भी काम को पेंडिंग न छोड़ें। कोई बड़ा काम करने से पहले घर के बड़ों की अवश्य सलाह लें। बिजनेस के माध्यम से भी धन लाभ होगा।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Falgun Amavasya 2026: फाल्गुन अमावस्या पर पूजा के समय जपें ये सिद्ध मंत्र, पूर्वजों की कृपा से बदल जाएगी किस्मत
यह भी पढ़ें- Falgun Amavasya 2026: फाल्गुन अमावस्या पर तर्पण के साथ करें इस खास स्तोत्र का पाठ, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।