Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Grah Gochar 2024 August: 4 ग्रह अगस्त में बदलेंगे अपनी चाल, कुछ राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत

    Updated: Sat, 27 Jul 2024 06:52 PM (IST)

    ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार प्रत्येक ग्रह अलग-अलग राशियों में भ्रमण करते हैं जिसे ग्रह गोचर कहा जाता है। ग्रह गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक ...और पढ़ें

    Grah Gochar 2024 August अगस्त में यह ग्रह करेंगे गोचर।
    Grah Gochar 2024 August अगस्त में यह ग्रह करेंगे गोचर।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Grah Gochar August 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि हर ग्रह के गोचर करने का एक निश्चित समय होता है। बता दें कि अगस्त के महीने में कई बड़े ग्रह गोचर करने जा रहे हैं, जिसका लाभ कुछ राशियों के जातकों को मिलने वाला है। चलिए जानते हैं अगस्त में होने वाले महत्वपूर्ण ग्रह गोचर के विषय में।

    बुध गोचर 2024

    05 अगस्त, 2024 के दिन बुध ग्रह, राशि सिंह में वक्री होने जा रहे है, जो ग्रहों के राजा सूर्य की राशि है। यह गोचर प्रातः 09 बजकर 45 मिनट पर होगा। इस गोचर के प्रभाव से जातक की बुद्धि पर सीधा प्रभाव पड़ेगा और सकारात्मक विचारों का जन्म होगा। साथ ही मिथुन और कन्या राशि वाले जो जातक नौकरी आदि के प्रयास कर रहे हैं, उन्हें इस गोचर के दौरान सफलता प्राप्त हो सकती है।

    22 अगस्त, 2024 गुरुवार के दिन प्रातः 06 बजकर 21 मिनट पर बुध ग्रह जो सिंह राशि में थे, वापस कर्क राशि में वक्री रूप में प्रवेश करने जा रहे हैं। यह युति अच्छी नहीं मानी जाती। कर्क राशि के जातकों को इस दौरान काफी संभलकर रहना होगा। मान-सम्मान में कमी हो सकती है। यह समय आर्थिक रूप से भी प्रतिकूल रहने वाला है। सलाह दी जाती है कि कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। साथ ही भरोसे में किसी भी कागजात को बिना जांचे-परखे हस्ताक्षर न करें। वहीं 28 अगस्त, 2024 को ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह, कर्क राशि में मार्गी होने जा रहे हैं।

    सूर्य ग्रह इस राशि में करेंगे गोचर

    16 अगस्त 2024, शुक्रवार के दिन ग्रहों के राजा सूर्य अपनी ही राशि सिंह में गोचर करेंगे। यह गोचर श्याम के 07 बजकर 54 मिनट पर होने जा रहा है और यहां सूर्य गृह 15 सितंबर तक विराजमान रहेंगे। इसके बाद 16 सितंबर को कन्या राशि में प्रस्थान कर जाएंगे। यह गोचर सिंह राशि वालों के लिए वरदान साबित होगा, इसमें जातक के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। साथ ही जातक प्रभावशाली व्यक्तियों के सम्पर्क में आएंगे, जिससे उन्हें लाभ होगा। सरकार की योजनाओं से भी लाभ प्राप्त हो सकता है।

    खबरें और भी

    30 अगस्त, 2024 को ग्रहों के राजा सूर्य देव पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करने जा रहे हैं और दिनांक 13 सितंबर, 2024 को उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे। यह दोनों ही गोचर जातक के लिए शुभ रहेंगे। जो जातक सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, उन्हें सफलता प्राप्त हो सकती है।

    बृहस्पति ग्रह गोचर 2024

    20 अगस्त, 2024 के दिन बृहस्पति ग्रह, जो वृषभ राशि में पहले से गोचर कर रहे हैं प्रातः के समय 5 बजकर 21 मिनट पर मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। उक्त युति से जातक की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

    यह भी पढ़ें -

    शुक्र ग्रह गोचर 2024

    25 अगस्त, 2024 को शुक्र ग्रह, कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। यहां पर विद्यमान केतु के होने से केतु और शुक्र की युति बनने जा रही है। उक्त युति के बनने के कारण कन्या राशि के जातक कोई भी निर्णय लेने में असहज महसूस करेंगे। कन्फ्यूजन की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।

    मंगल ग्रह गोचर 2024

    26 अगस्त, 2024 को ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह, मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस गोचर से मिथुन राशि के जातकों को काफी फायदा होगा। जातक खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। सकारात्मक रूप से दिनचर्या में बदलाव कर सकते हैं। जीवनस्तर में सुधार होगा, साथ ही आर्थिक दृष्टि से भी यह समय अच्छा रहने वाला है।

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।