Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Grah Gochar December 2023: ये 4 ग्रह दिसंबर महीने में करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा सर्वाधिक लाभ

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 26 Nov 2023 04:32 PM (IST)

    Grah Gochar December 2023 इस महीने में कई बड़े और छोटे राशि परिवर्तन करने वाले हैं। इससे राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। इनमें कुछ ...और पढ़ें

    Grah Gochar December 2023: ये 4 ग्रह दिसंबर महीने में करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा सर्वाधिक लाभ
    Grah Gochar December 2023: ये 4 ग्रह दिसंबर महीने में करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा सर्वाधिक लाभ

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Grah Gochar December 2023: दिसंबर का महीना सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस महीने में कई बड़े और छोटे राशि परिवर्तन करने वाले हैं। इससे राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। इनमें कुछ राशियों को सर्वाधिक लाभ मिलेगा। इस महीने में सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करने से खरमास भी लगने वाला है। ज्योतिष शास्त्र में खरमास महीने में शुभ कार्य करने की मनाही है। आइए, दिसंबर के महीने में ग्रह राशि परिवर्तन के बारे में जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: समय, संकल्प, संपत्ति को परमार्थ में न लगाना ही असफलता है

    बुध ग्रह राशि परिवर्तन

    बुध ग्रह 13 दिसंबर को दोपहर 12 बजकर 01 मिनट पर धनु राशि में वक्री होंगे और यह 28 दिसंबर तक वक्री अवस्था में मौजूद रहेंगे। उसके पश्चात वक्री गति में ही बुद्ध ग्रह वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे।

    सूर्य ग्रह राशि परिवर्तन

    ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आत्मा का कारक कहा जाता है। सूर्य देव 16 दिसंबर को दोपहर 03 बजकर 47 मिनट पर धनु राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में सूर्य के प्रवेश करने के साथ ही खरमास का महीना शुरू हो जाएगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है।

    शुक्र का वृश्चिक राशि में गोचर

    सुखों के कारक शुक्र देव भी दिसंबर के महीने में अपनी राशि परिवर्तन करेंगे। शुक्र देव 25 दिसंबर को सुबह 06 बजकर 33 मिनट पर वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे।

    मंगल ग्रह का धनु राशि में गोचर

    मंगल देव 27 दिसंबर की रात 11 बजकर 40 मिनट पर धनु राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में मंगल देव 39 दिनों तक रहेंगे। इसके पश्चात, मंगल देव मकर राशि में प्रवेश करेंगे।

    बुध ग्रह का वृश्चिक राशि में गोचर

    ग्रहों के राजकुमार बुध देव 28 दिसंबर को प्रातः काल 11 बजकर 07 मिनट पर वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। इसके उपरांत बुध ग्रह 02 जनवरी,  2024 में मार्गी होंगे और 07 जनवरी को धनु राशि में गोचर करेंगे।

    बृहस्पति ग्रह मेष राशि में मार्गी

    देवगुरु बृहस्पति 31 दिसंबर को प्रातः काल समय 07 बजकर 08 मिनट पर बृहस्पति ग्रह मार्गी होंगे। बृहस्पति ग्रह के मार्गी होने से सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

    यह भी पढ़ें- शिव के अंश से जन्म होने पर मनुष्य ज्ञानी होता है

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

    खबरें और भी