Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Grah Gochar 2025 December: दिसंबर महीने में इन राशियों की बदलेगी तकदीर, मिलेंगे शुभ परिणाम

    Updated: Sun, 16 Nov 2025 07:00 PM (IST)

    दिसंबर का महीना कई राशि के जातकों के लिए विशेष रहेगा क्योंकि इस दौरान बृहस्पति, मंगल, बुध, सूर्य और शुक्र जैसे कई प्रमुख ग्रह अपनी राशि बदलेंगे। इन ग् ...और पढ़ें

    ये 6 ग्रह दिसंबर महीने में करेंगे राशि परिवर्तन

    ये 6 ग्रह दिसंबर महीने में करेंगे राशि परिवर्तन 

    HighLights

    1. न्याय के देवता शनिदेव मीन राशि में विराजमान हैं।

    2. तुला राशि के जातकों को शनिदेव शुभ फल देते हैं।

    3. शिवजी की पूजा से कर्मफल दाता शनिदेव प्रसन्न होते हैं। 

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। दिसंबर का महीना कई राशि के जातकों के लिए बेहद खास रहने वाला है। इस महीने में कई ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। इससे राशिचक्र की सभी राशियों पर भाव और ग्रहों की स्थिति के अनुसार प्रभाव पड़ेगा।

    ज्योतिषियों की मानें तो दिसंबर महीने में देवताओं के गुरु बृहस्पति देव भी राशि परिवर्तन करेंगे। इसके साथ ही बुध, मंगल, शुक्र और चंद्रमा (Grah Gochar December 2025) अपनी चाल बदलेंगे। इन ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों की तकदीर बदलेगी। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-

    गुरु गोचर 2025

    3

    वर्तमान समय में देवताओं के गुरु बृहस्पति देव कर्क राशि में विराजमान हैं। देवगुरु बृहस्पति 05 दिसंबर को मिथुन राशि में गोचर करेंगे। बृहस्पति देव मिथुन राशि में 01 जून, 2026 तक रहेंगे। इसके अगले दिन यानी 02 जून को कर्क राशि में गोचर करेंगे। गुरु के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों को लाभ मिलेगा।

    मंगल गोचर 2025

    वर्तमान समय में ग्रहों के सेनापति मंगल देव वृश्चिक राशि में विराजमान हैं। इस राशि में मंगल देव 06 दिसंबर तक रहेंगे। इसके अगले दिन यानी 07 दिसंबर को धनु राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में मंगल देव 15 जनवरी तक रहेंगे। इसके अगले दिन मंगल देव मकर राशि में गोचर करेंगे।

    खबरें और भी

    बुध गोचर 2025

    वर्तमान समय में ग्रहों के राजकुमार बुध देव तुला राशि में विराजमान हैं। इस राशि में बुध देव 05 दिसंबर तक रहेंगे। इसके अगले दिन यानी 06 दिसंबर को वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में बुध देव 28 दिसंबर तक रहेंगे। इसके अगले दिन बुध देव धनु राशि में गोचर करेंगे। बुध देव के दिसंबर महीने में दो बार राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों को बिजनेस में लाभ होगा।

    सूर्य राशि परिवर्तन 2025

    वर्तमान समय में सूर्य देव वृश्चिक राशि में विराजमान हैं। आत्मा के कारक सूर्य देव 16 दिसंबर को धनु राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में सूर्य देव 13 जनवरी तक रहेंगे। इसके अगले दिन यानी 14 जनवरी को सूर्य देव मकर राशि में गोचर करेंगे। सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों को जॉब में सफलता मिलेगी।

    शुक्र गोचर 2025

    9

    सुखों के कारक शुक्र देव दिसंबर महीने में राशि परिवर्तन करेंगे। शुक्र देव 19 दिसंबर तक वृश्चिक राशि में रहेंगे। इसके अगले दिन यानी 20 दिसंबर को शुक्र देव धनु राशि में गोचर करेंगे। शुक्र देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों को दिसंबर महीने में भौतिक लाभ मिल सकता है।

    यह भी पढ़ें- Guru Gochar 2025: दिसंबर से इन राशियों की बदलेगी तकदीर, धन की परेशानी होगी दूर

    यह भी पढ़ें- Guru Gochar 2025: मिथुन राशि में गुरु गोचर से इन राशियों को आर्थिक तंगी से मिलेगी मुक्ति, पढ़ें राशिफल


    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।