Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Grah Gochar 2025: फाल्गुन महीने में 3 ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, इन लोगों की लगेगी लॉटरी

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 11 Feb 2025 05:50 PM (IST)

    सनातन धर्म में फाल्गुन का महीना देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस महीने में देवों के देव महादेव और जगत की देवी मां पार्वती की प्रतिदिन पूजा क ...और पढ़ें

    Grah Gochar 2025: बुध देव को कैसे प्रसन्न करें?
    Grah Gochar 2025: बुध देव को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. आत्मा के कारक सूर्य देव कुंभ राशि में गोचर करेंगे।
    2. मंगल देव मकर राशि के जातकों को शुभ फल देते हैं।
    3. मन के कारक चंद्र देव वृषभ राशि में उच्च के होते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Grah Gochar 2025 Horoscope: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, फाल्गुन का महीना कई राशि के जातकों के लिए उत्तम रहने वाला है। इस महीने में कई बड़े ग्रह राशि अपनी चाल बदलेंगे। शुभ ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों को लाभ होगा। उनकी बिगड़ी किस्मत बन जाएगी।

    ज्योतिषियों की मानें तो फाल्गुन महीने (February Grah Gochar 2025) में बुध देव राशि परिवर्तन करेंगे। इसके साथ ही सूर्य देव भी अपनी स्थिति बदलेंगे। आइए, फाल्गुन महीने में होने वाले ग्रह राशि परिवर्तन के बारे में जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: 2 राशियों पर हमेशा बरसती है भगवान विष्णु की कृपा, धन की नहीं रहती है कमी

    बुध गोचर 2025

    ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह 27 फरवरी को कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। यह गोचर देर रात 11 बजकर 42 मिनट पर होगा। इस राशि में बुध देव 06 मई तक रहेंगे। इसके अगले दिन बुध देव राशि परिवर्तन करेंगे। बुध देव 07 मई को मेष राशि में गोचर करेंगे।

    सूर्य राशि परिवर्तन 2025

    ग्रहों के राजा सूर्य देव 14 मार्च को कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। इस शुभ अवसर पर मीन संक्रांति मनाई जाएगी। साथ ही खरमास शुरू हो जाएगा। खरमास के दौरान मांगलिक कार्य नहीं किया जाता है। सूर्य देव की कृपा से कई राशि के जातकों को रोजगार में सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

    शुक्र गोचर 2025

    शुक्र ग्रह फरवरी फाल्गुन महीने में मीन राशि में ही विराजमान रहेंगे। इस राशि में शुक्र देव 30 मई तक रहेंगे। इसके अगले दिन शुक्र देव मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करेंगे। शुक्र देव की कृपा के चलते कई राशि के जातकों को सच्चा प्यार मिल सकता है। साथ ही सुखों में वृद्धि होगी। 

    खबरें और भी

    ग्रह स्थिति

    न्याय के देवता शनिदेव 27 फरवरी को शाम 07 बजकर 06 मिनट पर अस्त होंगे। इसके अलावा, वृषभ राशि में देवगुरु बृहस्पति रहेंगे। न्याय के देवता शनिदेव कुंभ राशि में हैं। राहु और केतु मीन और कन्या में विराजमान हैं। मंगल देव भी गुरु की राशि कर्क में विराजमान रहेंगे। वहीं, चंद्र देव नियमित रूप से राशि परिवर्तन करेंगे।

    यह भी पढ़ें: इन 2 राशियों को जरूर करनी चाहिए मां लक्ष्मी की पूजा, धन की नहीं होती कमी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।