Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Grah Gochar January 2024: ये 3 ग्रह जनवरी 2024 में करेंगे राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों की चमकेगी फूटी किस्मत

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 29 Nov 2023 05:32 PM (IST)

    सनातन धर्म में मकर संक्रांति तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन पूजा जप-तप और दान करने का विधान है। इस दिन ही सूर्य राशि परिवर्तन करते हैं। सूर्य धनु राशि ...और पढ़ें

    Grah Gochar January 2024: ये 3 ग्रह जनवरी 2024 में करेंगे राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों की चमकेगी फूटी किस्मत
    Grah Gochar January 2024: ये 3 ग्रह जनवरी 2024 में करेंगे राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों की चमकेगी फूटी किस्मत

    HighLights

    1. ज्योतिषियों की दृष्टि से जनवरी 2024 सभी राशियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है।
    2. 15 जनवरी को देर रात 02 बजकर 43 मिनट पर सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करेंगे।
    3. ग्रहों के राजकुमार बुध देव 07 जनवरी 2024 को धनु राशि में प्रवेश करेंगे।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Grah Gochar January 2024: ज्योतिषियों की दृष्टि से जनवरी 2024 सभी राशियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस महीने में 3 ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। इससे पूर्व दिसंबर महीने में 4 ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। साथ ही देवगुरु बृहस्पति भी 31 दिसंबर को मार्गी हो जाएंगे। गुरु के मार्गी होने और 3 ग्रहों के राशि परिवर्तन से राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। इनमें 3 राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ प्राप्त होगा। इन राशियों की फूटी किस्मत चमक उठेगी। आइए, ग्रह राशि परिवर्तन के बारे में सबकुछ जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: समय, संकल्प, संपत्ति को परमार्थ में न लगाना ही असफलता है

    सूर्य राशि परिवर्तन

    सनातन धर्म में मकर संक्रांति तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन पूजा, जप-तप और दान करने का विधान है। इस दिन ही सूर्य राशि परिवर्तन करते हैं। सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तो मकर संक्रांति मनाई जाती है। इस दिन ही खरमास समाप्त होता है। ज्योतिषियों की मानें तो 15 जनवरी को देर रात 02 बजकर 43 मिनट पर सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करेंगे।

    शुक्र राशि परिवर्तन

    सुखों के कारक शुक्र देव जनवरी महीने में राशि परिवर्तन करेंगे। नए साल के आगाज के समय शुक्र देव वृश्चिक राशि में विराजमान रहेंगे। वहीं, 18 जनवरी को देर रात 08 बजकर 56 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में शुक्र देव 25 दिनों तक रहेंगे। इसके पश्चात, 12 फरवरी को मकर राशि में गोचर करेंगे।

    बुध राशि परिवर्तन

    ग्रहों के राजकुमार बुध देव 07 जनवरी को धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इससे पूर्व 02 जनवरी को बुध मार्गी होंगे। राशि परिवर्तन के दौरान बुध देव 20 जनवरी को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में गोचर करेंगे और 30 जनवरी को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसके दो दिन बाद बुध देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- शिव के अंश से जन्म होने पर मनुष्य ज्ञानी होता है

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।