Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    New Year 2026: नए साल से हीरे की तरह चमकेगी इन राशियों की किस्मत, पैसों की तंगी से मिलेगी मुक्ति

    Updated: Mon, 22 Dec 2025 09:00 PM (IST)

    जनवरी 2026 कई राशियों के लिए खास रहेगा क्योंकि इस महीने सूर्य, शुक्र, मंगल और बुध जैसे कई ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। इन गोचरों से सभी राशियों पर प्रभा ...और पढ़ें

    साल 2026 का राशिफल

    साल 2026 का राशिफल

    HighLights

    1. न्याय के देवता शनिदेव मकर राशि के स्वामी हैं।

    2. शनिदेव तुला राशि के जातकों को शुभ फल देते हैं।

    3. महादेव की पूजा से कर्मफल दाता शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। नए साल की शुरुआत होने वाली है। लोगों में नए साल या साल 2026 को लेकर बेहद उत्साह और उमंग देखा जा रहा है। नए साल का पहला महीना यानी जनवरी कई राशि के जातकों के लिए बेहद खास रहने वाला है। इस महीने में कई ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। इससे राशिचक्र की सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा।

    ज्योतिषियों की मानें तो जनवरी महीने में आत्मा के कारक सूर्य और सुखों के कारक शुक्र देव (Grah Gochar January 2025) समेत कई अन्य ग्रह भी राशि परिवर्तन करेंगे। इससे कई राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू होंगे। साथ ही कई राशि के जातकों के जीवन में व्याप्त परेशानी दूर हो जाएगी। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-

    सूर्य राशि परिवर्तन 2026

    वर्तमान समय में सूर्य देव धनु राशि में विराजमान हैं। आत्मा के कारक सूर्य देव 13 जनवरी तक धनु राशि में गोचर करेंगे। इसके अगले दिन यानी 14 जनवरी को सूर्य देव मकर राशि में गोचर करेंगे। सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों को जॉब में सफलता मिलेगी। वहीं, 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जाएगी।

    शुक्र गोचर 2026

    सुखों के कारक शुक्र देव जनवरी महीने में राशि परिवर्तन करेंगे। शुक्र देव 12 जनवरी तक धनु राशि में रहेंगे। इसके अगले दिन यानी 13 जनवरी को शुक्र देव मकर राशि में गोचर करेंगे। शुक्र देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों को जनवरी महीने में भौतिक लाभ मिल सकता है। इसके अलावा, चंद्रमा हर दो दिनों पर राशि परिवर्तन करेंगे।

    खबरें और भी

    मंगल गोचर 2026

    वर्तमान समय में ग्रहों के सेनापति मंगल देव धनु राशि में विराजमान हैं। इस राशि में मंगल देव 15 जनवरी तक रहेंगे। इसके अगले दिन यानी 16 जनवरी को मकर राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में मंगल देव 22 फरवरी तक रहेंगे। इसके अगले दिन मंगल देव कुंभ राशि में गोचर करेंगे। मंगल देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों को करियर में मनचाही सफलता मिल सकती है।

    बुध गोचर 2026

    10

    वर्तमान समय में ग्रहों के राजकुमार बुध देव वृश्चिक राशि में विराजमान हैं। इस राशि में बुध देव 28 दिसंबर तक रहेंगे। इसके अगले दिन यानी 29 दिसंबर को धनु राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में बुध देव 16 जनवरी तक रहेंगे। इसके अगले दिन बुध देव मकर राशि में गोचर करेंगे। बुध देव के राशि परिवर्तन करने से जनवरी महीने में कई राशि के जातकों को बिजनेस में लाभ होगा।

    यह भी पढ़ें- New Year 2026: नए साल के पहले दिन महादेव को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय, खुशियों से भर जाएगा जीवन

    यह भी पढ़ें- New Year 2026: 29 दिसंबर से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, नया साल होगा यादगार

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।