Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Grah Gochar 2024 July: जुलाई महीने में ये 4 ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 26 Jun 2024 06:18 PM (GMT+05:30)

    ज्योतिषीय गणना के अनुसार जुलाई (Grah Gochar 2024 July) महीने में आत्मा के कारक सूर्य देव कर्क राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में सूर्य देव 15 अगस्त तक ...और पढ़ें

    Grah Gochar 2024 July: 19 जुलाई को सिंह राशि में गोचर करेंगे बुध देव
    Grah Gochar 2024 July: 19 जुलाई को सिंह राशि में गोचर करेंगे बुध देव

    HighLights

    1. सूर्य देव 16 जुलाई को कर्क राशि में गोचर करेंगे।
    2. 16 जुलाई को कर्क संक्रांति मनाई जाएगी।
    3. 22 जुलाई को सावन का महीना शुरू होगा।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Grah Gochar July 2024: ज्योतिषीय गणना के अनुसार जुलाई महीने में 4 ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। इससे राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। इस महीने में सावन महीने की शुरुआत होने वाली है। अत: शिवजी की कृपा सभी राशि के जातकों पर पड़ेगी। इनमें 4 राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ प्राप्त होगा। कई अन्य राशि के जातकों को भी ग्रहों के राशि परिवर्तन से शुभ फल प्राप्त होगा। आइए, जुलाई महीने में होने वाले ग्रह राशि परिवर्तन के बारे सबकुछ जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: कब और कैसे हुई धन की देवी की उत्पत्ति? जानें इससे जुड़ी कथा एवं महत्व

    मंगल गोचर 2024

    ग्रहों के सेनापति मंगल देव 12 जुलाई को संध्याकाल 06 बजकर 58 मिनट पर वृषभ राशि में गोचर करेंगे। वृषभ राशि में गोचर के दौरान मंगल देव 27 जुलाई को रोहिणी और 16 अगस्त को मार्गशीर्ष नक्षत्र में गोचर करेंगे। इसके बाद 26 अगस्त को मिथुन राशि में गोचर करेंगे।

    बुध गोचर 2024

    ग्रहों के राजकुमार बुध देव 19 जुलाई को सिंह राशि में गोचर करेंगे। इससे पहले बुध देव कर्क राशि में विराजमान हैं और 19 जुलाई तक कर्क राशि में विराजमान रहेंगे। बुध के राशि परिवर्तन से वृश्चिक राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ होगा।

    सूर्य राशि परिवर्तन 2024

    वर्तमान समय में सूर्य देव मिथुन राशि में विराजमान हैं। आत्मा के कारक सूर्य देव 16 जुलाई को कर्क राशि में गोचर करेंगे। इस दौरान 19 जुलाई को पुष्य नक्षत्र, 2 अगस्त को अश्लेषा और 16 अगस्त को मघा नक्षत्र में गोचर करेंगे। इसके बाद 16 अगस्त को स्वराशि सिंह में प्रवेश करेंगे। सूर्य के राशि परिवर्तन से सिंह राशि के जातक मालामाल हो सकते हैं।

    खबरें और भी

    शुक्र गोचर 2024

    सुखों के कारक शुक्र देव जुलाई महीने में राशि परिवर्तन करेंगे। शुक्र देव 7 जुलाई को मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इस दौरान 9 जुलाई को पुष्य, 20 जुलाई को अश्लेषा और 31 जुलाई को मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। वहीं, 31 जुलाई को सिंह राशि में गोचर करेंगे। शुक्र देव के राशि परिवर्तन से मकर राशि के जातकों को कारोबार में लाभ मिल सकता है।

    यह भी पढ़ें: कब और कैसे हुई धन की देवी की उत्पत्ति? जानें इससे जुड़ी कथा एवं महत्व

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।