Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Grah Gochar 2024 May: ये 4 ग्रह मई महीने में करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों को होगा सर्वाधिक लाभ

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 28 Apr 2024 05:53 PM (IST)

    मई महीने में देवगुरु बृहस्पति दैत्यों के गुरु शुक्र आत्मा के कारक सूर्य देव और ग्रहों के राजकुमार बुध देव राशि परिवर्तन करेंगे। देवगुरु बृहस्पति 01 मई ...और पढ़ें

    Grah Gochar 2024 May: ये 4 ग्रह मई महीने में करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों को होगा सर्वाधिक लाभ
    Grah Gochar 2024 May: ये 4 ग्रह मई महीने में करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों को होगा सर्वाधिक लाभ

    HighLights

    1. मई महीने में देवताओं के गुरु बृहस्पति ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे।
    2. देवगुरु बृहस्पति 01 मई को मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे।
    3. ग्रहों के राजकुमार बुध देव 10 मई को शाम 06 बजकर 40 मिनट पर मेष राशि में गोचर करेंगे।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Grah Gochar May 2024: ज्योतिषीय गणना के अनुसार मई महीने में देवताओं के गुरु बृहस्पति ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। इससे राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। इनमें पांच राशियों को सर्वाधिक लाभ मिलेगा। इसके अलावा, कई अन्य ग्रह भी राशि परिवर्तन करेंगे। आइए, पंडित हर्षित शर्मा जी से मई महीने में होने वाले ग्रह राशि परिवर्तन के बारे सबकुछ जानते हैं-

    गुरु गोचर 2024

    देवगुरु बृहस्पति 01 मई को दोपहर 02 बजकर 30 मिनट पर मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 03 मई को देवगुरु बृहस्पति अस्त हो जाएंगे। गुरु और शुक्र अस्त होने के चलते विवाह हेतु लग्न मुहूर्त मई और जून महीने में नहीं है। गुरु के वृषभ राशि में गोचर करने से पांच भाग्यशाली राशियों को सर्वाधिक लाभ प्राप्त होगा। साथ ही कई राशि के जातकों के परिणय सूत्र में बंधने के भी योग हैं।

    बुध गोचर 2024

    ग्रहों के राजकुमार बुध देव 10 मई को शाम 06 बजकर 40 मिनट पर मेष राशि में गोचर करेंगे। बुध के मेष राशि में गोचर करने से कई राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा। ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में बुध मजबूत रहने पर कारोबार में मन मुताबिक सफलता प्राप्त होती है।

    सूर्य गोचर 2024

    ज्योतिष में सूर्य ग्रह को आत्मा का कारक कहा जाता है। सूर्य देव वर्तमान समय में मेष राशि में विराजमान हैं और 14 मई को प्रातः काल 05 बजकर 46 मिनट पर वृषभ राशि में गोचर करेंगे। अतः 14 मई को वृषभ संक्रांति है। इस दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व है।

    खबरें और भी

    शुक्र गोचर 2024

    सुखों के कारक शुक्र देव मई महीने में राशि परिवर्तन करेंगे। शुक्र देव 19 मई को सुबह 08 बजकर 43 मिनट पर मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में गोचर करेंगे। इससे कई राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा। इससे 2 राशि के जातकों को सच्चा प्यार मिल सकता है। 

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।