Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Guru Gochar 2023: जनवरी 2024 से इन 3 राशियों की बदलेगी किस्मत, धन से भर जाएगी खाली तिजोरी

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 29 Nov 2023 05:33 PM (IST)

    देवगुरु बृहस्पति 31 दिसंबर को प्रातः काल 08 बजकर 11 मिनट पर मार्गी होंगे। इससे पूर्व 4 सितंबर को गुरु मेष राशि में वक्री हुए थे। गुरु के मार्गी होने स ...और पढ़ें

    Guru Gochar 2023: जनवरी 2024 से इन 3 राशियों की बदलेगी किस्मत, धन से भर जाएगी खाली तिजोरी
    Guru Gochar 2023: जनवरी 2024 से इन 3 राशियों की बदलेगी किस्मत, धन से भर जाएगी खाली तिजोरी

    HighLights

    1. ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को ज्ञान, दान और धन का कारक बताया गया है।
    2. वर्तमान समय में गुरु मेष विराजमान हैं और साल 2024 के मई महीने में राशि परिवर्तन करेंगे।
    3. गुरु के राशि परिवर्तन से राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली | Guru Gochar 2023: ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को ज्ञान, दान और धन का कारक बताया गया है। कुंडली में गुरु मजबूत रहने से जातक को जीवन पर्यंत तक धन का अभाव नहीं होता है। अतः ज्योतिष कुंडली में गुरु मजबूत करने की सलाह देते हैं। वर्तमान समय में गुरु मेष राशि में विराजमान हैं और साल 2024 के मई महीने में राशि परिवर्तन करेंगे। ज्योतिषियों की मानें तो गुरु के राशि परिवर्तन से राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ता है। देवगुरु बृहस्पति नव वर्ष की पूर्व संध्या पर अपनी चाल बदलेंगे। इससे 3 राशि के जातकों की जनवरी 2024 से किस्मत बदलेगी। आइए, इन 3 राशियों के बारे में जानते हैं-

    यह भी पढ़ें : जानें, नागपुर के 350 साल पुराने प्रसिद्ध गणेश पहाड़ी मंदिर का इतिहास और महत्व

    गुरु गोचर

    देवगुरु बृहस्पति 31 दिसंबर को प्रातः काल 08 बजकर 11 मिनट पर मार्गी होंगे। इससे पूर्व 4 सितंबर को गुरु मेष राशि में वक्री हुए थे। गुरु के मार्गी होने से 3 राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ प्राप्त होगा। वहीं, देवगुरु बृहस्पति 1 मई, 2024 को मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में देवगुरु बृहस्पति 1 वर्ष 13 दिनों तक रहेंगे।

    मेष राशि

    वर्तमान समय में देवगुरु बृहस्पति मेष राशि में विराजमान हैं। अतः मेष राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ प्राप्त होगा। इस राशि के जातक के सभी बिगड़े काम बन जाएंगे। गुरु के मार्गी होने से मेष राशि के जातकों को शुभ कार्यों में सफलता मिलेगी। धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। साथ ही परिवार में सदस्यों के मध्य प्यार और स्नेह बढ़ेगा।

    मीन राशि

    देवगुरु बृहस्पति के मार्गी होने से मीन राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ प्राप्त होगा। आसान शब्दों में कहें तो साल 2024 के जनवरी महीने से मीन राशि के जातकों की किस्मत बदलने वाली है। धन लाभ के विशेष योग बन रहे हैं। इस दौरान सुख, शोहरत पर अतिरिक्त व्यय हो सकता है। 

    खबरें और भी

    देवगुरु बृहस्पति धनु राशि के स्वामी हैं। अतः धनु राशि के जातकों पर देवगुरु बृहस्पति की विशेष कृपा बरसती है। वर्तमान समय में धनु राशि के जातक साढ़े साती से मुक्त हो चुके हैं। अतः धनु राशि के जातकों को साल 2024 में विशेष लाभ प्राप्त होगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। सभी समस्याओं का समाधान भी मिलेगा। गुरु देव मार्ग भी प्रशस्त करेंगे। कुल मिलाकर कहें तो धनु राशि की किस्मत जनवरी 2024 से बदलने वाली है।

    यह भी पढ़ें : अगले 10 साल तक ये 7 राशियां साढ़े साती से रहेंगी पीड़ित, हो जाएं अभी से सावधान

    डिस्क्लेमर-''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'