Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Guru Gochar 2024: 1 मई से इन 4 राशियों की चमकेगी फूटी किस्मत, होगी धन की बरसात

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Mon, 29 Apr 2024 03:02 PM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो गुरु ग्रह 1 मई को दोपहर 12 बजकर 59 मिनट पर मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। देवगुरु बृहस्पति एक साल तक वृषभ राश ...और पढ़ें

    Guru Gochar 2024: 1 मई से इन 4 राशियों की चमकेगी फूटी किस्मत, होगी धन की बरसात
    Guru Gochar 2024: 1 मई से इन 4 राशियों की चमकेगी फूटी किस्मत, होगी धन की बरसात

    HighLights

    1. सनातन पंचांग के अनुसार, 01 मई को कालाष्टमी है।
    2. इस दिन भगवान शिव के रौद्र रूप काल भैरव देव की पूजा की जाती है।
    3. ज्योतिषियों की मानें तो गुरु ग्रह 1 मई को मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Guru Gochar 2024: सनातन पंचांग के अनुसार, 01 मई को कालाष्टमी है। इस दिन भगवान शिव के रौद्र रूप काल भैरव देव की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त व्रत रखा जाता है। इस दिन साल का सबसे बड़ा राशि परिवर्तन होने वाला है। इस तिथि को देवगुरु बृहस्पति मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में गोचर करेंगे। गुरु के गोचर से राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। इनमें 4 राशियों को सबसे अधिक लाभ प्राप्त होगा। आइए, इन 4 राशियों के बारे में जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: जीवन की मुश्किलें बढ़ा सकता है राहु, इन अचूक उपायों से मिलेगी राहत

    गुरु गोचर

    ज्योतिषियों की मानें तो गुरु ग्रह 1 मई को दोपहर 12 बजकर 59 मिनट पर मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। देवगुरु बृहस्पति एक साल तक वृषभ राशि में रहेंगे। इस दौरान 12 जून को रोहिणी नक्षत्र में गोचर करेंगे। इसके बाद 9 अक्टूबर को वक्री होंगे और 4 फरवरी, 2025 को मार्गी होंगे। 14 मई, 2025 को गुरु ग्रह मिथुन राशि में गोचर करेंगे।

    मेष राशि

    गुरु के राशि परिवर्तन से मेष राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ प्राप्त होगा। मेष राशि के जातकों के धन भाव में गुरु विराजमान होंगे। इस भाव में गुरु के रहने पर धन प्राप्ति के योग बनते हैं। साथ ही आय के नए आयाम बनेंगे।

    कर्क राशि

    गुरु के राशि परिवर्तन से कर्क राशि के जातकों को भी लाभ प्राप्त होने वाला है। इस राशि में गुरु हमेशा उच्च के होते हैं। अतः कर्क राशि के जातकों को हमेशा शुभ फल प्राप्त होता है। गुरु के आय भाव में विराजमान होने के चलते कर्क राशि के जातकों की आमदनी बढ़ सकती है। इसके लिए कई नए आयाम बनेंगे।

    खबरें और भी

    सिंह राशि

    01 मई को देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि में गोचर करेंगे। गुरु के वृषभ राशि में गोचर के दौरान सिंह राशि के जातकों को करियर में मन मुताबिक सफलता मिल सकती है। साथ ही कारोबार में तेजी आएगी। इससे धन लाभ के योग बनेंगे।

    कन्या राशि

    वर्तमान समय में केतु कन्या राशि में विराजमान हैं। वहीं, गुरु राशि परिवर्तन के दौरान कन्या राशि के भाग्य भाव में विराजमान होंगे। इस भाव में गुरु के रहने से कन्या राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा। इससे सभी बिगड़े काम बन जाएंगे। साथ ही अचानक से धन लाभ के योग बनेंगे।

    यह भी पढ़ें: कुंडली में कैसे बनता है शेषनाग कालसर्प दोष? इन उपायों से करें दूर

    डिस्क्लेमर-''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'