Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Guru Gochar 2024: 30 दिनों बाद 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, धन से भर जाएगी खाली तिजोरी

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 31 Mar 2024 05:25 PM (IST)

    ज्योतिष गणना के अनुसार देवताओं के गुरु बृहस्पति वर्तमान समय में मेष राशि में विराजमान हैं और 1 मई को वृषभ राशि में गोचर करेंगे। देवगुरु बृहस्पति दोपहर ...और पढ़ें

    Guru Gochar 2024: 30 दिनों बाद 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, धन से भर जाएगी खाली तिजोरी
    Guru Gochar 2024: 30 दिनों बाद 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, धन से भर जाएगी खाली तिजोरी

    HighLights

    1. देवताओं के गुरु बृहस्पति वर्तमान समय में मेष राशि में विराजमान हैं।
    2. देवगुरु दोपहर 12 बजकर 59 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे।
    3. वर्ष 2025 में 14 मई को देवगुरु वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Guru Gochar 2024 in Vrishabha Rashi: देवगुरु बृहस्पति को सुखों का कारक माना जाता है। वर्तमान समय में देवगुरु बृहस्पति मेष राशि में विराजमान हैं और जल्द ही राशि परिवर्तन करेंगे। इससे राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। इनमें 4 राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ प्राप्त होगा। इन राशियों की फूटी किस्मत भी चमक उठेगी। देवगुरु बृहस्पति के राशि परिवर्तन से 4 राशि के जातकों के जीवन में व्याप्त धन संबंधी परेशानी दूर हो जाएगी। आइए, इन 4 भाग्यशाली राशियों के बारे में जानते हैं-

    गुरु गोचर

    ज्योतिष गणना के अनुसार, देवताओं के गुरु बृहस्पति वर्तमान समय में मेष राशि में विराजमान हैं और 1 मई को वृषभ राशि में गोचर करेंगे। देवगुरु बृहस्पति दोपहर 12 बजकर 59 मिनट पर मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। इस दौरान 12 जून को रोहिणी नक्षत्र में गोचर करेंगे। वहीं, 9 अक्टूबर को देवगुरु बृहस्पति वक्री हो जाएंगे। इसके बाद गुरु 4 फरवरी, 2025 को मार्गी होंगे। वर्ष 2025 में 14 मई को देवगुरु वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे।

    यह भी पढ़ें: अगले 10 साल तक ये 7 राशियां साढ़े साती से रहेंगी पीड़ित, हो जाएं अभी से सावधान

    मेष राशि

    वृषभ राशि में गोचर करने के दौरान देवगुरु बृहस्पति मेष राशि के जातकों पर विशेष कृपा बरसाएंगे। इस दौरान देवगुरु मेष राशि के धन भाव में विराजमान होंगे। इससे आय में वृद्धि होगी। आमदनी के नवीन स्तोत्र बनेंगे। हालांकि, मेष राशि के जातकों को स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा। मोटापे की समस्या हो सकती है।

    कर्क राशि

    देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में उच्च के होते हैं। इस राशि के जातकों को हमेशा शुभ फल देते हैं। राशि परिवर्तन के दौरान देवगुरु कर्क राशि के जातकों के एकादश भाव में विराजमान होंगे। इसके चलते कर्क राशि के जातकों को धन प्राप्ति के योग बनेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। ज्योतिष सलाह लेकर आप निवेश कर सकते हैं। इससे अकल्पनीय लाभ के योग बनेंगे।

    खबरें और भी

    सिंह राशि

    सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव और आराध्य जगत के पालनहार भगवान विष्णु हैं। इस राशि के जातकों पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा रहती है। वहीं, वृषभ राशि में गोचर के दौरान देवगुरु बृहस्पति सिंह राशि के जातकों पर भी कृपा बनाएंगे। इस दौरान सिंह राशि के जातकों के कारोबार में मुनाफा होगा। बिगड़े काम बनने लगेंगे। रुका हुआ कारोबारी धन प्राप्त होगा। नए प्रोजेक्ट काम हेतु प्राप्त होगा।

    कन्या राशि

    गुरु के राशि परिवर्तन से कन्या राशि के जातकों का भाग्योदय होगा। इस राशि के भाग्य भाव में देवगुरु बृहस्पति विराजमान होंगे। देवगुरु बृहस्पति के भाग्य भाव में उपस्थित होने से कन्या राशि की फूटी किस्मत भी चमक उठेगी। वर्तमान समय में केतु भी कन्या राशि में विराजमान हैं। अतः कन्या राशि के जातकों को धन के मामले में कोई समस्या नहीं होगी। कई आयामों से धन प्राप्ति के योग हैं।

    यह भी पढ़ें: वृषभ राशि के जातक जरूर करें ये उपाय, नहीं होगी धन की कमी

    डिस्क्लेमर-''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'