Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Guru Gochar: मई 2025 से इन राशियों की किस्मत का बजेगा डंका, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता और समृद्धि

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 30 Apr 2025 05:00 PM (IST)

    गुरुवार का दिन बृहस्पति देव (Guru Gochar 2025) को समर्पित है। इस दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति देव की पूजा की जाती है। साथ ही गुरुवार का व्रत रखा जाता ...और पढ़ें

    Guru Gochar 2025: बृहस्पति देव को कैसे प्रसन्न करें?
    Guru Gochar 2025: बृहस्पति देव को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. धनु राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं।
    2. बृहस्पति देव कर्क राशि को शुभ फल देते हैं।
    3. भगवान विष्णु की पूजा करने से गुरु प्रसन्न होते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को ज्ञान का कारक माना जाता है। देवताओं के गुरु बृहस्पति देव हैं। उनकी कृपा से जातक में सात्विक गुणों का विकास होता है। साथ ही जातक की रूचि धर्म-कर्म में बढ़ती है। देवगुरु बृहस्पति धनु और मीन राशि के स्वामी हैं। वहीं, कर्क राशि के जातकों पर बृहस्पति देव की विशेष कृपा बरसती है।

    ज्योतिषियों की मानें तो मई महीने में देवताओं के गुरु बृहस्पति देव राशि परिवर्तन करेंगे। बृहस्पति देव के राशि परिवर्तन से सभी राशियों के जीवन में भाव और ग्रहों की स्थिति के अनुसार बदलाव देखने को मिलेगा। इनमें कई भाग्यशाली राशि के जातकों को अधिक फायदा होगा। आइए, इन राशियों के बारे में सबकुछ जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: वैशाख महीने में इतने दिन बजेगी शहनाइयां, यहां देखें विवाह मुहूर्त की पूरी लिस्ट

    गुरु गोचर 2025

    वर्तमान समय में देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि में विराजमान हैं। इस राशि में देवगुरु बृहस्पति 13 मई तक रहेंगे। इसके अगले दिन देवगुरु बृहस्पति राशि परिवर्तन करेंगे। आसान शब्दों में कहें तो 14 मई को बृहस्पति देव राशि परिवर्तन करेंगे। 14 मई को बृहस्पति देव देर रात 11 बजकर 20 मिनट पर वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में बृहस्पति देव 17 अक्टूबर तक रहेंगे। इसके अगले दिन यानी 18 अक्टूबर को देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर करेंगे।

    वृषभ राशि

    गुरु के राशि परिवर्तन से वृषभ राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। इस दौरान गुरु की उपस्थिति धन भाव में रहेगी। गुरु की कृपा से धन की समस्या दूर होगी। कारोबार से जुड़े लोगों को भी जीवन में बदलाव देखने को मिल सकता है। खासकर, सोने और चांदी के व्यापरियों को अधिक फायदा होगा। चार्टर्ड अकाउंटेंट को भी लाभ होगा। घर में शुभ काम का आयोजन होगा। संपत्ति में भी बढ़ोतरी होगी। बड़े अधिकारीयों से सहयोग मिलेगा। सरकारी नौकरी मिलने के भी योग हैं। लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करने से हर काम में सफलता मिलेगी।

    खबरें और भी

    कन्या राशि

    मिथुन राशि में देवगुरु बृहस्पति के गोचर से कन्या राशि के जातक भी लाभान्वित हो सकते हैं। इस राशि के जातकों को बड़ों का प्यार और स्नेह मिलेगा। साथ ही भरपूर सहयोग मिलेगा। आप वेदांत के ज्ञाता हो सकते हैं। गुरु की कृपा से आप अपने जीवन में आगे बढ़ेंगे। वकालत से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। सरकारी तंत्र से भी लाभ दिख रहा है। धन-संपत्ति में मनमुताबिक वृद्धि होगी। ऐसा भी हो सकता है कि मनचाही मुराद पूरी होगी। किसी न किसी साधन से आय का आगमन होता रहेगा। भूमि और भवन की खरीदारी कर सकते हैं। संतान सुख के भी योग बन रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: कन्या राशि के जातकों को कब मिलेगी शनि की ढैय्या से मुक्ति, ऐसे करें न्याय के देवता को प्रसन्न

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।