Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Guru Gochar 2025: 28 जून से चमक उठेगी इन भाग्यशाली राशियों की किस्मत, दूर होंगे सभी दुख-दर्द

    Updated: Tue, 24 Jun 2025 06:32 PM (IST)

    सनातन धर्म में गुरुवार का दिन देवगुरु बृहस्पति को समर्पित है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु और देवताओं के गुरु बृहस्पति देव की पूजा की जाती है। स ...और पढ़ें

    Vinayak Chaturthi 2025: विनायक चतुर्थी का धार्मिक महत्व

    Vinayak Chaturthi 2025: विनायक चतुर्थी का धार्मिक महत्व

    HighLights

    1. चतुर्थी तिथि भगवान गणेश को समर्पित है।

    2. इस दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है।

    3. भगवान गणेश की पूजा से सुखों में वृद्धि होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, शनिवार 28 जून को विनायक चतुर्थी है। यह पर्व हर महीने शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर मनाया जाता है। इस दिन भक्ति भाव से रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान गणेश की पूजा की जाती है। साथ ही विशेष कामों में सफलता पाने के लिए व्रत भी रखा जाता है। इस व्रत को करने से आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

    ज्योतिषियों की मानें तो विनायक चतुर्थी का दिन बेहद मंगलकारी है। इस शुभ अवसर पर बृहस्पति देव नक्षत्र अपनी चाल में बदलाव करेंगे। इससे कई राशि के जातक सबसे अधिक लाभान्वित होंगे। उनकी हर मनोकामना पूरी होगी। साथ ही धन की परेशानी भी दूर होगी। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: Vinayak Chaturthi पर करें ये उपाय, कर्ज से मिलेगी मुक्ति, रुके हुए काम होंगे पूरे


    मिथुन राशि

    3

    देवगुरु बृहस्पति की चाल बदलने से मिथुन राशि के जातकों को लाभ हो सकता है। वर्तमान समय में बृहस्पति देव मिथुन राशि में ही उपस्थित हैं। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। सेहत अच्छी रहेगी। ट्रिप पर जाने का अवसर मिल सकता है। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। यह लाभ करियर या कारोबार से मिल सकता है। हालांकि, इस दौरान लालच करने से बचें। साथ ही घमंड या वाद-विवाद से भी दूर रहें। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। गहने या रत्न की खरीदारी कर सकते हैं।


    धनु राशि

    9

    देवगुरु बृहस्पति की कृपा से धनु राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। 13 जुलाई तक धनु राशि के जातकों पर देवगुरु बृहस्पति की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आय में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से लाभ मिल सकता है। विवाहित जातकों के भाग्य में वृद्धि होगी। गुरु की कृपा से भाग्योदय होगा। पार्टनर का साथ मिलेगा। मिलकर काम करने का अवसर मिलेगा। किसी अजनबी शख्स से मुलाकात हो सकती है। जॉब संबंधी परेशानी दूर हो सकती है। सरकारी कामकाज में सफलता मिलेगी। नया काम मिल सकता है। अपनी बौद्धिक शक्ति से धन कमाने में सफल होंगे। जीवन में नया कुछ करने एक अवसर मिल सकता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Vinayak Chaturthi 2025: विनायक चतुर्थी पर हर्षण योग समेत बन रहे हैं कई मंगलकारी संयोग, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।