Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rahu Gochar 2025: अगले साल 2 राशि के जातकों के शुरू होंगे अच्छे दिन, मायावी ग्रह से मिलेगी मुक्ति

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 26 Nov 2024 05:51 PM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो मीन (Horoscope 2024) का शुभ रंग पीला है। इस राशि के जातकों को पुखराज धारण करना चाहिए। इस रत्न को धारण करने से कुंडली में गुरु ...और पढ़ें

    Rahu Gochar 2025: राहु को कैसे प्रसन्न करें?
    Rahu Gochar 2025: राहु को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. सिंह राशि के स्वामी आत्मा के कारक सूर्य देव हैं।
    2. कुंभ राशि के स्वामी न्याय के देवता शनिदेव हैं।
    3. शुक्र देव की पूजा करने से सुखों में वृद्धि होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। धनु और मीन राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं और आराध्य भगवान विष्णु हैं। इन दो राशियों पर देवगुरु बृहस्पति की विशेष कृपा बरसती है। उनकी कृपा से धनु और मीन राशि के जातकों को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। वर्तमान समय में मायावी ग्रह राहु मीन राशि में विराजमान हैं। वहीं, साल 2025 में शनि की ढैय्या धनु राशि के जातकों पर शुरू होगी। मीन राशि के जातकों पर साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है। वहीं, साल 2025 में शनि के राशि परिवर्तन करने से साढ़े साती का दूसरा चरण शुरू होगा। इसके चलते मीन राशि के जातकों को अपने जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कई जातकों को विषम परिस्थिति से भी गुजरना पड़ रहा है। हालांकि, साल 2025 में दो राशि के जातकों को मायावी ग्रह राहु-केतु (Rahu Ketu Upay) से मुक्ति मिलेगी। इसके साथ ही दोनों राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं।  

    यह भी पढ़ें: 29 मार्च को न्याय के देवता करेंगे राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों को शनि बाधा से मिलेगी मुक्ति

    राहु-केतु गोचर

    ज्योतिषियों की मानें तो मायावी ग्रह राहु वर्तमान समय में मीन राशि में विराजमान हैं। इस राशि में राहु 17 मई तक विराजमान रहेंगे। इसके अगले दिन मायावी ग्रह राहु राशि परिवर्तन करेंगे। आसान शब्दों में कहें तो 18 मई को राहु वक्री चाल चलकर मीन राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर कर जाएंगे। सिंह राशि में गोचर करने के साथ ही मीन राशि के जातकों को मायावी ग्रह राहु से मुक्ति मिल जाएगी। वहीं, केतु वर्तमान समय में कन्या राशि में उपस्थित हैं। इस राशि में केतु 17 मई तक रहेंगे। इसके अगले दिन केतु कन्या राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे। 18 मई, 2025 को संध्याकाल 07 बजकर 35 मिनट पर राहु और केतु राशि परिवर्तन करेंगे।

    कन्या राशि

    ग्रहों के राजकुमार बुध देव कन्या राशि के स्वामी हैं और आराध्य भगवान गणेश हैं। भगवान गणेश की कृपा से कन्या राशि के जातक बुद्धिमान होते हैं। हालांकि, राहु और केतु मायावी (Zodiac Signs 2024) ग्रह हैं। जातक पर माया का आवरण पड़ता है। इससे जातक अपने लक्ष्य से भटक जाता है। साथ ही भावनाओं में बहकर कई अनावश्यक फैसले ले लेता है। इसके चलते वर्तमान समय में कन्या राशि के जातकों का व्यय अधिक हो रहा है। इसके साथ ही कई बने काम में भी बाधा आ रही है। केतु के सिंह राशि में गोचर करने के साथ ही कन्या राशि के जातकों के जीवन में नवसंचार होगा। सभी रुके कार्य में प्रगति आएगी। अपने जीवन में सही फैसले लेने में सक्षम रहेंगे।

    मीन राशि

    मीन राशि के जातकों को भी साल 2025 में मायावी ग्रह राहु (Rahu Ketu Effects) से मुक्ति मिल जाएगी। हालांकि, मीन राशि के जातकों पर साढ़े साती का प्रथम चरण चल रहा है। अगले साल से दूसरा चरण शुरू होगा। इसके लिए मीन राशि के जातकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। साथ ही जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा करें। मायावी ग्रह राहु से मुक्ति मिलने से मीन राशि के जातक अपने जीवन में सही फैसले लेने में सफल रहेंगे। इससे करियर और कारोबार को नया आयाम मिलेगा। साथ ही परिवार में भी खुशियों का माहौल रहेगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: साल 2025 में कब-कब है एकादशी? नोट करें सही डेट एवं पूरी लिस्ट

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।