Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sawan 2025: जुलाई महीने में इन राशियों की बदलेगी तकदीर, खुशियों से भर जाएगा जीवन

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Mon, 30 Jun 2025 04:44 PM (IST)

    जुलाई महीने (Sawan 2025) में सूर्य देव राशि परिवर्तन करेंगे। आत्मा के कारक सूर्य देव मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर करेंगे। इस शुभ अवसर पर कर ...और पढ़ें

    Sawan 2025: जुलाई महीने की लकी राशियां
    Sawan 2025: जुलाई महीने की लकी राशियां

    HighLights

    1. आत्मा के कारक सूर्य देव सिंह राशि के स्वामी हैं।
    2. सूर्य देव मेष राशि के जातकों को शुभ फल देते हैं।
    3. सूर्य देव की पूजा से आरोग्यता का वरदान मिलता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जुलाई का महीना सभी राशियों के लिए शानदार रहने वाला है। इस महीने में कई ग्रह अपनी चाल बदलेंगे। इसके साथ ही  सावन महीने की शुरुआत 11 जुलाई से हो रही है। यह महीना भगवान शिव को प्रिय है। इस महीने में भगवान शिव की भक्ति भाव से पूजा की जाती है।

    ज्योतिषियों की मानें तो जुलाई महीने में कई राशि के जातकों की तकदीर बदलने वाली है। इस महीने में कई राशि के जातकों पर शुभ ग्रहों की कृपा साधकों पर बरसेगी। इससे करियर और कारोबार में लाभ मिलेगा। साथ ही अटका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। आइए, इन राशियों (Lucky Zodiac Signs) के बारे में सबकुछ जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: इन राशियों को आर्थिक तंगी से मिलेगी निजात, रुका हुआ पैसा भी मिलेगा वापस

     

    कर्क राशि

    कर्क राशि के स्वामी मन के कारक चंद्र देव हैं और आराध्य देवों के देव महादेव हैं। इस राशि में गुरु उच्च के होते हैं। इसके लिए देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि के जातकों को हमेशा शुभ फल देते हैं। भगवान शिव की कृपा से कर्क राशि के जातकों को सावन के महीने में शुभ कामों में सफलता मिलेगी। सेहत अच्छी रहेगी। मनोरंजन के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। वाहन सुख मिल सकता है। ऐसा भी हो सकता है कि आप गाड़ी खरीदने की प्लानिंग कर सकते हैं। सुख और समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी।

    ज्वेलरी से जुड़े कारोबारियों को धन लाभ होगा। राजकीय सुख भी मिल सकता है। पार्टनर का भी सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों को भी लाभ मिलेगा। विवाहित जातकों को ससुराल पक्ष से फायदा मिल सकता है। कारोबार में तेजी आएगी। सावन सोमवार पर गाय के दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। साथ ही चावल, आटा, चीनी, नमक, दूध और दही आदि चीजों का दान करें।

    खबरें और भी

    धनु राशि

    केतु देव हमेशा धनु राशि के जातकों को शुभ फल देते हैं। केतु की कृपा से धन लाभ होगा। फ्यूचर की प्लानिंग कर सकते हैं। अटके काम बन सकते हैं। कारोबार में गति आएगी। करियर की परेशानी दूर होगी। नया काम मिल सकता है। जॉब में भी नया ऑफर मिलेगा। जल्दबाजी और गुस्से में कोई फैसला न लें। जीवन के अहम फैसले दूरदर्शी होकर लें। भाग्य में वृद्धि होगी।

    किसी बड़े काम को करने में सफल होंगे। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। जॉब लग सकती है। सरकारी नौकरी की तलाश में जातकों को लाभ मिल सकता है। न्याय के माध्यम से आप धन कमाने में सफल होंगे। सावन के महीने में हर सोमवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद गाय के कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। साथ ही चावल, चीनी, आटा आदि चीजों का दान करें।

    यह भी पढ़ें: इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, खुशियों से भर जाएगा जीवन

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।