Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lucky Zodiac Signs: जून महीने में इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पैसों की तंगी होगी दूर

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 28 May 2025 08:30 PM (IST)

    निर्जला एकादशी के दिन ग्रहों के राजकुमार बुध देव राशि परिवर्तन करेंगे। इसके अगले दिन मंगल देव राशि परिवर्तन करेंगे। इसके साथ ही जून महीने में सूर्य दे ...और पढ़ें

    Lucky Zodiac Signs: मां लक्ष्मी को कैसे प्रसन्न करें?
    Lucky Zodiac Signs: मां लक्ष्मी को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है।
    2. इस दिन देवी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है।
    3. मां लक्ष्मी की पूजा से आर्थिक परेशानी दूर होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जून का महीना कई राशि के जातकों के लिए मंगलकारी रहने वाला है। इस महीने में आत्मा के कारक सूर्य देव, ग्रहों के राजकुमार बुध देव और ऊर्जा के कारक मंगल देव राशि परिवर्तन करेंगे। इसके साथ ही चंद्र देव नियमित अंतराल पर राशि परिवर्तन करेंगे। सूर्य और बुध देव के राशि परिवर्तन करने से राशि चक्र की सभी राशियों (June 2025 Lucky Zodiac Signs) पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा।

    वहीं, ज्योतिषियों की मानें तो जून महीने (June 2025 horoscope) में इन राशि के जातकों पर धन की देवी मां लक्ष्मी मेहरबान रहेंगी। उनकी कृपा से दोनों राशि के जातकों (Maa Lakshmi Favorite Zodiac Signs) के जीवन में नया सवेरा होगा। साथ ही आर्थिक तंगी से भी मुक्ति मिलेगी।  आइए, इन राशियों के बारे में सबकुछ जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: निर्जला एकादशी से इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, धन की चिंता होगी दूर

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि के स्वामी सुखों के कारक शुक्र देव हैं और आराध्य जगत जननी आदिशक्ति देवी मां दुर्गा हैं। इस राशि के जातकों पर देवी मां लक्ष्मी की कृपा बरसती हैं। उनकी कृपा से वृषभ राशि के जातकों के जीवन में बदलाव देखने को मिल सकता है। शुक्र देव की कृपा से भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। वहीं, देवी मां लक्ष्मी की कृपा से धन की परेशानी दूर होगी। करियर या कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलेगी। बिगड़े काम बनेंगे। निवेश के लिए समय उत्तम है। आय के नवीन साधन बनेंगे। कारोबार में  आमदनी बढ़ेगी। राजकीय सुख बढ़ेगा। मां लक्ष्मी की कृपा से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। हर शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को पूजा के समय श्रीफल (नारियल) अवश्य ही अर्पित करें।

    तुला राशि

    तुला राशि के जातकों को जून महीने में धन लाभ हो सकता है। मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से आर्थिक परेशानी दूर होगी। साथ ही घर में सुख, शांति और खुशहाली आएगी। जून महीने में धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे। जून महीने में ससुराल से धन लाभ होगा। भाग्य में बढ़ोतरी होगी। इससे सभी बिगड़े काम बनेंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा। भूमि या भवन में निवेश कर सकते हैं। दोस्तों का साथ मिलेगा। इस महीने अल्प प्रयास से आपको सफलता मिलेगी। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। सरकारी तंत्र से फायदा होगा। विशेष कामों में सफलता मिलेगी। अविवाहित जातकों के लिए विवाह हेतु रिश्ता आ सकता है। जून महीने में प्रत्येक शुक्रवार के दिन भक्ति भाव से मां लक्ष्मी की पूजा करें। वहीं, पूजा के समय मां लक्ष्मी को चावल की खीर भोग में अर्पित करें।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: गंगा दशहरा पर बन रहा दुर्लभ संयोग, अभी नोट करें स्नान और दान का शुभ मुहूर्त

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।