Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sawan 2025: सावन महीने में इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, पैसों की तंगी होगी दूर

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Mon, 30 Jun 2025 07:30 PM (IST)

    सावन के महीने में (Sawan 2025) सुखों के कारक शुक्र देव वृषभ राशि में विराजमान रहेंगे। शुक्र देव 25 जुलाई तक वृषभ राशि में रहेंगे। इसके बाद मिथुन राशि ...और पढ़ें

    Sawan 2025: भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें?
    Sawan 2025: भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. सावन का महीना देवों के देव महादेव को प्रिय है।
    2. इस महीने में भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है।
    3. सावन सोमवार का व्रत करने से हर मनोकामना पूरी होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सावन महीने की शुरुआत 11 जुलाई से हो रही है। यह महीना पूर्णतया देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस महीने में भगवान शिव और देवी मां पार्वती की विशेष पूजा की जाती है। इसके साथ ही सावन सोमवार पर व्रत भी रखा जाता है। इस व्रत को करने से महादेव प्रसन्न होते हैं। अपनी कृपा साधक पर बरसाते हैं।

    ज्योतिषियों की मानें तो सावन महीने में कई राशि के जातकों पर भगवान शिव की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से हर काम में सफलता मिलेगी। साथ ही आर्थिक तंगी भी दूर होगी। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: जगन्नाथ रथ यात्रा से मिले प्रसाद का क्या करें? ध्यान रखें ये बातें

    मकर राशि

    मकर राशि के स्वामी शनिदेव हैं और आराध्य देवों के देव महादेव हैं। इस राशि के जातकों को ऊर्जा के कारक मंगल देव भी शुभ फल देते हैं। इसके लिए मकर राशि के जातक दोनों क्षेत्रों में उत्तम करते हैं। इस राशि के लोग कारोबारी भी होते हैं। सावन के दौरान मकर राशि के जातकों पर शनिदेव की असीम कृपा बरसेगी। सभी प्रकार के शुभ कामों में सफलता मिलेगी। दान-पुण्य कामों में रूचि बढ़ेगी।

    अकस्मात धन लाभ के योग हैं। इससे कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। घर की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। साथ ही भौतिक सुखों पर धन खर्च होगा। भगवान शिव की कृपा पाने के लिए गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करें। साथ ही सफेद और काले चीजों का दान करें। इन उपायों को करने से महादेव की विशेष कृपा बरसेगी।

    खबरें और भी

    कुंभ राशि

    वर्तमान समय में कुंभ राशि के जातकों पर साढ़ेसाती का तीसरा चरण चल रहा है। इस राशि के जातकों पर 03 जून, 2027 को साढ़े साती से मुक्ति मिलेगी। हालांकि, न्याय के देवता शनिदेव की असीम कृपा कुंभ राशि के जातकों पर बरसेगी। उनकी कृपा से जीवन जीने का आधार मिलेगा। शनिदेव के आराध्य भगवान शिव हैं। अतः शिव जी के भक्तों पर शनिदेव की कृपा बरसती है। सावन के महीने में भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। माता जी का प्यार और आशीर्वाद मिलेगा। माता जी की सेवा करेंगे।

    परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा। आभूषण या कपड़े की खरीदारी कर सकते हैं। आपके पास महंगे जेवर हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सावन का महीना आपके लिए शुभ साबित होगा। आर्थिक विषमता को दूर करने के लिए नीलम धारण कर सकते हैं। सावन सोमवार पर भगवान शिव का जलाभिषेक करें। जीवन की हर परेशानी दूर होगी।

    यह भी पढ़ें: देवउठनी एकादशी कब है? नोट करें सही डेट और शुभ मुहूर्त

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।