Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इन 4 भाग्यशाली नक्षत्रों में जन्मी बेटियां होती हैं पिता के लिए 'लकी चार्म', घर में लाती हैं सुख-समृद्धि

    Updated: Mon, 27 Apr 2026 11:19 AM (IST)

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ विशेष नक्षत्रों में जन्मी बेटियां पिता के लिए बेहद भाग्यशाली होती हैं। जानें कैसे ये बेटियां पिता का करियर और भाग्य चमका ...और पढ़ें

    ये बेटियां होती हैं पिता का 'गुडलक' (Image Source: AI-Generated)

    ये बेटियां होती हैं पिता का 'गुडलक' (Image Source: AI-Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय संस्कृति और ज्योतिष शास्त्र में बेटियों को हमेशा से घर की लक्ष्मी और सौभाग्य का प्रतीक माना गया है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि जन्म के समय का नक्षत्र भी यह दर्शाता है कि एक बेटी अपने पिता के लिए कितनी भाग्यशाली साबित होगी?

    ज्योतिष के अनुसार, कुछ खास नक्षत्रों में जन्मी लड़कियां घर में आते ही पिता की सोई हुई किस्मत जगा देती हैं। उनके जन्म के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति सुधरने लगती है और समाज में मान-सम्मान बढ़ता है।

    पिता का भाग्य चमकाने वाले शुभ नक्षत्र

    1. कृतिका, उत्तरा फाल्गुनी और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र

    इन नक्षत्रों में जन्म लेने वाली लड़कियां गजब की आत्मविश्वासी, बुद्धिमान और नेतृत्व (Leadership) क्षमता वाली होती हैं। इनके जन्म के बाद पिता के करियर या व्यापार में अचानक उन्नति होने लगती है। ज्योतिष के अनुसार, 'उत्तरा फाल्गुनी' नक्षत्र के पहले चरण में जन्मी बेटियां पिता के लिए विशेष रूप से शुभ फलदायी होती हैं।

    2. सूर्य (रवि) के नक्षत्र

    ज्योतिष में सूर्य देव को 'पिता' का कारक ग्रह माना गया है। इसलिए, सूर्य के प्रभाव वाले नक्षत्रों में जन्मी लड़कियां अपने पिता के लिए साक्षात सौभाग्य लेकर आती हैं। ये बेटियां बहुत साहसी होती हैं, सही फैसले लेने में माहिर होती हैं और जीवन की हर चुनौती में अपने पिता और परिवार की ढाल बनकर खड़ी रहती हैं।

    3. रोहिणी, हस्त और श्रवण नक्षत्र (चंद्रमा के प्रभाव वाले)

    जब चंद्रमा इन नक्षत्रों में संचार कर रहा हो और उस समय किसी कन्या का जन्म हो, तो वह घर में अपार सुख-शांति लेकर आती है। ऐसी लड़कियां स्वभाव से बहुत प्यार करने वाली और सहनशील होती हैं। वे अपने स्नेह से पूरे परिवार को जोड़कर रखती हैं। मान्यता है कि जिन घरों में इन नक्षत्रों की बेटियां होती हैं, वहां के पिता को हर जगह मान-सम्मान और तरक्की मिलती है।

    खबरें और भी

    4. मृगशिरा और धनिष्ठा नक्षत्र

    इन बेहद शुभ नक्षत्रों में जन्मी बेटियां तेज दिमाग वाली और बहुत मेहनती होती हैं। वे सिर्फ अपनी प्रतिभा से परिवार का नाम ही रोशन नहीं करतीं, बल्कि आर्थिक रूप से भी बहुत सक्षम बनती हैं। ये लड़कियां पिता की जिम्मेदारियों को अपना समझकर बांटती हैं और कई बार सफलता के मामले में लड़कों से भी काफी आगे निकल जाती हैं।

    यह भी पढ़ें- रविवार का खास संयोग: मघा नक्षत्र और वृद्धि योग में करें ये 3 काम, दूर होंगी जीवन की सभी अड़चनें

    यह भी पढ़ें- रेवती नक्षत्र में मंगल-बुध की युति, मेष और मिथुन समेत 4 राशियों की होगी चांदी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।