यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर त्रिग्रही संयोग से इन राशियों की लगेगी लॉटरी, खुल जाएगा किस्मत का पिटारा
26 फरवरी को महाकुंभ का समापन होगा। इस शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज स्थित त्रिवेणी घाट पर गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाएंगे। साथ ह ...और पढ़ें

HighLights
- कुंभ राशि के स्वामी न्याय के देवता शनिदेव हैं।
- मकर राशि पर शनिदेव की हमेशा कृपा बरसती है।
- भगवान शिव की पूजा करने से सुखों में वृद्धि होती है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, बुधवार 26 फरवरी को महाशिवरात्रि (Maha Shivratri 2025) है। यह पर्व हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर देवों के देव महादेव और मां पार्वती की पूजा की जाती है। साथ ही मनचाहा वरदान पाने के लिए महाशिवरात्रि का व्रत रखा जाता है।
शिव पुराण में वर्णित है कि भगवान शिव की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। ज्योतिषियों की मानें तो महाशिवरात्रि पर त्रिग्रही संयोग बन रहा है। इस शुभ तिथि पर तीन ग्रह कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे। त्रिग्रही संयोग (Trigrahi Yog lucky zodiac signs) बनने से चार राशि के जातकों को लाभ होगा। आइए, इन राशियों के बारे में सबकुछ जानते हैं-
यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि पर इस स्तोत्र के पाठ से मांगलिक दोष
त्रिग्रही योग (Mahashivratri Trigrahi Yog effects)
ज्योतिषियों की मानें तो महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर आत्मा के कारक सूर्य देव, ग्रहों के राजकुमार बुध देव और न्याय के देवता शनिदेव कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे। सूर्य देव, बुध देव और शनिदेव के एक साथ कुंभ राशि में रहने के चलते त्रिग्रही संयोग बन रहा है। इससे राशि चक्र की सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। इनमें चार राशि के जातकों को लाभ होगा।
मेष राशि
.jpg)
महाशिवरात्रि के दिन त्रिग्रही योग से मेष राशि के जातकों को लाभ होगा। सूर्य देव की कृपा से करियर संबंधी परेशानी दूर होगी। कारोबार में तेजी देखने को मिल सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। भाई-बहन से प्यार मिलेगा। गंगा स्नान करने का अवसर मिलेगा। धन-दौलत में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अटके काम पूरे होंगे।
खबरें और भी
वृषभ राशि
.jpg)
बुधादित्य योग से वृषभ राशि के जातक मालामाल होंगे। विशेष काम में सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पैसों की तंगी दूर होगी। परिवार के साथ देव दर्शन के लिए मंदिर जा सकते हैं। साझेदारी वाले कामों में सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। घर में खुशी का माहौल रहेगा। दोस्तों के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। नेतृत्व करने की क्षमता बढ़ेगी।
मिथुन राशि
.jpg)
त्रिग्रही योग से मिथुन राशि के जातकों को भी लाभ मिलेगा। बिगड़े काम बनेंगे। मित्रों से धन लाभ होगा। अधूरी मनोकामना पूरी हो सकती है। आय में बढ़ोतरी होगी। भगवान शिव की कृपा से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। धार्मिक यात्रा के योग 26 फरवरी से लेकर 27 फरवरी तक है। इस दौरान दान-पुण्य के भागी हो सकते हैं। महाशिवरात्रि के दिन गाय के कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से भगवान शिव की कृपा बरसेगी।
मकर राशि
.jpg)
महाशिवरात्रि के दिन मकर राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा। देव दर्शन के लिए मंदिर जा सकते हैं। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। रिश्ते की भी बात हो सकती है। किसी अजनबी शख्स से मुलाकात होगी। इससे जीवन में नया मोड़ आएगा। ज्ञानी पुरुष के संपर्क में आ सकते हैं। कारोबार के माध्यम से आपको धन लाभ होगा। अपनी बुद्धिमत्ता से धन कमाने में कामयाब होंगे। भगवान शिव की कृपा पाने के लिए स्नान-ध्यान के बाद गंगाजल से महादेव का अभिषेक करें।
यह भी पढ़ें: पोप फ्रांसिस की खराब सेहत के बाद चर्चा में आई Nostradamus की ये भविष्यवाणियां
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।