यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति के दिन 4 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, खुल जाएंगे किस्मत के द्वार
ज्योतिषियों की मानें तो मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2025) के शुभ अवसर पर दुर्लभ शिववास योग का संयोग बन रहा है। इस समय देवों के देव महादेव कैलाश पर ...और पढ़ें

HighLights
- तुला राशि के जातकों पर शनिदेव मेहरबान रहते हैं।
- वर्तमान समय में शनिदेव कुंभ राशि में विराजमान हैं।
- भगवान शिव की पूजा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व है। यह पर्व सूर्य देव के मकर राशि में गोचर करने की तिथि पर मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर गंगा स्नान का विधान है। सुविधा न होने पर गंगाजल युक्त पानी से स्नान कर सकते हैं। मकर संक्रांति पर साधक गंगा स्नान कर सूर्य देव की पूजा करते हैं। इस समय सूर्य देव को काले तिल मिश्रित जल का अर्घ्य देते हैं। साथ ही काले तिल को बहती जलधारा में प्रवाहित करते हैं।
ज्योतिषियों की मानें तो मकर संक्रांति पर दुर्लभ पुष्य नक्षत्र (Pushya Nakshatra Yoga Importance) समेत कई मंगलकारी योग बन रहे हैं। इन योग में सूर्य देव की पूजा करने से साधक पर न्याय के देवता शनिदेव की भी कृपा बरसेगी। इस दिन 4 राशि के जातकों पर शनिदेव की कृपा (Makar Sankranti Lucky Zodiac Signs) बरसेगी। उनकी कृपा से आर्थिक तंगी दूर होगी। साथ ही सभी बिगड़े काम भी संवर जाएंगे। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-
यह भी पढ़ें: मेष से लेकर मीन तक वार्षिक राशिफल 2025
पुष्य नक्षत्र
मकर संक्रांति के दिन पुष्य नक्षत्र का संयोग बन रहा है। इस योग का संयोग सुबह 10 बजकर 17 मिनट से हो रहा है। पुष्य नक्षत्र के स्वामी शनिदेव हैं। पुष्य नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातकों की राशि कर्क होती है। पुष्य नक्षत्र (Pushya Nakshatra astrological significance) में खरीदारी करना उत्तम होता है।
कर्क राशि
.jpg)
मकर संक्रांति के दिन कर्क राशि के जातकों पर शनिदेव की कृपा बरसेगी। इस राशि के स्वामी चंद्र देव हैं और आराध्य भगवान शिव हैं। शनिदेव के आराध्य भगवान शिव हैं। अतः कर्क राशि के जातकों पर शनिदेव मेहरबान रहेंगे। उनकी कृपा से सभी बिगड़े काम बनेंगे। साथ ही शुभ कामों में सफलता मिलेगी। अचानक से धन लाभ हो सकता है। शत्रुओं पर जीत प्राप्त होगी। यात्रा के योग बनेंगे। सभी रुके काम पूरे होंगे। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। मकर संक्रांति के दिन कच्चे दूध या गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से सभी संकट दूर हो जाएंगे।
खबरें और भी
तुला राशि
.jpg)
तुला राशि के जातकों के लिए मकर संक्रांति शुभ रहने वाला है। इस राशि पर शनिदेव की विशेष कृपा (Makar Sankranti 2025 Lord Shani Favorite Rashi) बरसती है। उनकी कृपा से अटके कामों में सफलता मिलेगी। बिगड़े काम बनेंगे। ससुराल पक्ष से धन लाभ हो सकता है। बल एवं बुद्धि में वृद्धि होगी। मकर संक्रांति पर पुण्य कार्यों में भागीदारी रहेगी। करियर और कारोबार में भी सफलता मिलेगी। मकर संक्रांति के दिन दूध, सफेद तिल, सफेद रंग के कपड़े आदि चीजों का दान करें। शनिदेव की कृपा अवश्य ही बरसेगी।
मकर एवं कुंभ राशि
.jpg)
मकर और कुंभ राशि के स्वामी न्याय के देवता शनिदेव हैं और आराध्य भगवान शिव हैं। मकर संक्रांति तिथि पर सूर्य देव राशि परिवर्तन करेंगे। अतः मकर राशि के जातकों पर सूर्य देव की भी कृपा बरसेगी। सनातन शास्त्रों में निहित है कि मकर संक्रांति तिथि पर सूर्य देव अपने पुत्र शनिदेव से मिलने उनके घर पधारे थे। इस शुभ अवसर पर शनिदेव ने काले तिल से अपने पिता का स्वागत किया था।
मकर संक्रांति पर काले तिल का दान करने से साधक पर शनिदेव मेहरबान रहते हैं। उनकी कृपा से हर काम में सफलता मिलती है। मकर संकांति तिथि से जीवन में खुशियों का आगमन होगा। रुके काम पूरे होंगे। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। आय में भी बढ़ोतरी होगी।
यह भी पढ़ें: मकर संक्रांति पर न करें ये गलतियां, उल्टे पांव लौटेंगी धन की देवी
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।