Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mangal Gochar 2025: चैत्र नवरात्र से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, अटका हुआ धन मिलेगा वापस

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 16 Mar 2025 07:23 PM (IST)

    ज्योतिष शास्त्र में मंगल देव (Mars Transit 2025) को ऊर्जा का कारक माना जाता है। साथ ही मंगल देव को ग्रहों का सेनापति भी कहा जाता है। मंगल देव की कृपा ...और पढ़ें

    Mangal Gochar in Chaitra 2025: मंगल देव कब करेंगे राशि परिवर्तन?
    Mangal Gochar in Chaitra 2025: मंगल देव कब करेंगे राशि परिवर्तन?

    HighLights

    1. देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में उच्च होते हैं।
    2. मायावी ग्रह राहु मीन राशि में विराजमान हैं।
    3. शुक्र देव मई महीने में राशि परिवर्तन करेंगे।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। चैत्र का महीना जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा को समर्पित होता है। इस महीने में चैत्र नवरात्र मनाया जाता है। इस दौरान जगत जननी मां दुर्गा और उनके नौ रूपों की पूजा की जाती है। साथ ही मां दुर्गा के निमित्त नौ दिनों तक व्रत रखा जाता है। धार्मिक मत है कि जगत जननी मां दुर्गा की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही सुख और सौभाग्य में समय के साथ वृद्धि होती है।

    ज्योतिषियों की मानें तो चैत्र नवरात्र के दौरान ऊर्जा के कारक मंगल देव राशि परिवर्तन करेंगे। मंगल देव के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। इन राशि के जातकों पर मंगल देव (Mangal Gochar 2025) की कृपा बरसेगी। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं।

    यह भी पढ़ें: 29 मार्च को न्याय के देवता करेंगे राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों को शनि बाधा से मिलेगी मुक्ति

    मंगल राशि परिवर्तन (Mangal Gochar In Taurus)

    ज्योतिषियों की मानें तो वर्तमान समय में ग्रहों के सेनापति मंगल देव मिथुन राशि में विराजमान हैं। इस राशि में मंगल देव 02 अप्रैल तक रहेंगे। इसके अगले दिन यानी 03 अप्रैल को मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में मंगल देव 06 जून तक रहेंगे।

    कन्या राशि

    मंगल देव के राशि परिवर्तन करने से कन्या राशि के जातकों के जीवन में नया सवेरा होगा। मंगल देव की कृपा से घूमने का प्लान बन सकता है। कारोबार संबंधित परेशानी दूर होगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। हालांकि, गुस्से और वाणी पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। किसी से विवाद न करें और न ही किसी का दिल दुखाएं। मित्रों से सहयोग मिलेगा, लेकिन कई बार विवाद हो सकता है। राजाओं की तरह सुखों की प्राप्ति होगी। मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए नवरात्र के दौरान जगत जननी की पूजा करें।

    खबरें और भी

    तुला राशि

    मंगल देव की कृपा तुला राशि के जातकों पर बरसेगी। उनकी कृपा से धन संबंधी परेशानी दूर होगी। कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ होगा। बिजनेस को बढ़ाने का प्लान बनेगा। अकस्मात धन लाभ होगा। साथ ही आप गुणवान भी बनेंगे। आप अपनी मेहनत से कुल का नाम रोशन करेंगे। आप सुखी और यशस्वी होंगे। आपको सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होगी। सरकारी नौकरी के योग हैं। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रमोशन के योग है। सेना या प्रशासन से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। मां की सेवा करें। साथ ही चैत्र नवरात्र के दौरान जगत की देवी मां दुर्गा की विशेष पूजा करें।

    मकर राशि

    ऊर्जा के कारक मंगल देव के राशि परिवर्तन करने से मकर राशि के जातकों को सबसे अधिक लाभ मिल सकता है। इस राशि के जातकों को 29 मार्च के दिन शनिदेव के राशि परिवर्तन से साढ़ेसाती से मुक्ति मिलेगी। मकर राशि के जातकों पर मंगल देव की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से जीवन में सुखों का आगमन होगा। साथ ही करियर और कारोबार संबंधी परेशानी दूर होगी। शनिदेव की कृपा पाने के लिए मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। साथ ही शहद से भगवान शिव का अभिषेक करें।  

    यह भी पढ़ें: सूर्य गोचर से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।