Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mangal Gochar 2025: इन राशियों पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा, बनेंगे सारे बिगड़े काम

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 08 Jan 2025 05:23 PM (IST)

    सनातन धर्म में माघ महीने का विशेष महत्व है। इस महीने में रोजाना गंगा स्नान का विधान है। इस महीने में मंगल देव राशि परिवर्तन (Mars Transit Sawan 2025) ...और पढ़ें

    Mangal Gochar 2025: ऊर्जा के कारक मंगल देव कब करेंगे राशि परिवर्तन?
    Mangal Gochar 2025: ऊर्जा के कारक मंगल देव कब करेंगे राशि परिवर्तन?

    HighLights

    1. मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल देव हैं।
    2. मकर राशि पर मंगल देव की कृपा बरसती है।
    3. हनुमान जी की पूजा करने से मंगल देव प्रसन्न होते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Mangal Gochar 2025: पौष का महीना सूर्य देव को समर्पित होता है। इस महीने में सूर्य देव की उपासना की जाती है। पौष महीने का समापन पूर्णिमा तिथि पर होगा। 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा है। इससे एक दिन पहले मंगल देव अपनी चाल बदलेंगे। मंगल देव की चाल बदलने से कई राशि के जातकों का किस्मत का पिटारा खुलेगा।

    ज्योतिष भी करियर और कारोबार में सफलता पाने के लिए हनुमान जी और मंगल देव की पूजा करने की सलाह देते हैं। हनुमान जी की पूजा करने से कुंडली में मंगल मजबूत होता है। ऊर्जा के कारक मंगल देव की चाल बदलने से इन राशियों को लाभ मिल सकता है।

    यह भी पढ़ें: प्रदोष व्रत से इन राशियों के जीवन में होगा बदलाव, करियर को मिलेगा नया आयाम

    मंगल राशि परिवर्तन (Mangal Gochar 2025)

    ज्योतिषियों की मानें तो वर्तमान समय में ग्रहों के सेनापति मंगल देव कर्क राशि में विराजमान हैं। इस राशि में मंगल देव 19 जनवरी तक रहेंगे। इसके अगले दिन मंगल देव राशि परिवर्तन करेंगे। इससे पहले मंगल देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। मंगल देव 12 जनवरी को पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर करेंगे। इससे कई राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है।

    मकर राशि

    मंगल देव की कृपा मकर राशि के जातकों पर बरसेगी। उनकी कृपा से मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी। शुक्र देव भी वर्तमान समय में आप पर मेहरबान हैं। शुक्र देव की कृपा से सुखों में वृद्धि होगी। किसी कार्य में सफलता मिल सकती है। यात्रा के योग बनेंगे। प्रेम मामले में भी समय अच्छा रहेगा। पार्टनर का साथ मिलेगा। किसी ट्रिप की प्लानिंग कर सकते हैं। घर में बड़े भाई के साथ रिश्ते मधुर हो सकते हैं। हर मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करें। साथ ही रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करें।

    खबरें और भी

    कुंभ राशि

    मंगल देव की कृपा कुंभ राशि के जातकों पर बरसेगी। उनकी कृपा से हर कार्य में सफलता मिलेगी। साथ ही धन लाभ भी होगा। कोई विशेष मनोकामना पूरी होगी। बल और बुद्धि में वृद्धि होगी। आपमें शक्ति का संचार होगा। बुरी शक्तियों को मात देने में आप कामयाब होंगे। कर्ज संबंधी परेशानी से मुक्ति मिल सकती है। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। करियर और कारोबार में लाभ मिल सकत है। निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। हालांकि, घर के बड़े लोगों से अवश्य सलाह लें। पिता जी को भी मनमुताबिक सफलता मिलेगी। शनि की बाधा को दूर करने के लिए रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करें।

    यह भी पढ़ें: Putrada Ekadashi के दिन इन लोगों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, धन-संपत्ति में होगी बढ़ोतरी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।