Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मंगल गोचर 2026: अपनी ही राशि में आ रहे हैं मंगलदेव, करियर में प्रमोशन और धन लाभ के बनेंगे योग

    Updated: Sun, 10 May 2026 04:00 PM (GMT+05:30)

    11 मई 2026 को मंगलदेव मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में गोचर करेंगे, जिसका विभिन्न राशियों पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ेगा। यह गोचर करियर में उन्नति, धन लाभ ...और पढ़ें

    कैसा रहेगा मंगल गोचर का समय? (Picture Credit- AI Generated)

    कैसा रहेगा मंगल गोचर का समय? (Picture Credit- AI Generated)  

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। ज्योतिष शास्त्र में मंगलदेव को ऊर्जा, साहस और पराक्रम का कारक माना गया है। 11 मई 2026 को मंगलदेव अपनी ही राशि मेष और अश्विनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। यह गोचर राशियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

    अश्विनी नक्षत्र के प्रभाव से राशियों के कामों में तेजी देखने को मिलेगी। साथ ही लोग साहसी कदम उठाएंगे। रिश्तों में थोड़ी कड़वाहट बढ़ सकती है। मान-सम्मान बढ़ेगा। ऐसे में आइए एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं कि मंगलदेव का मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में गोचर से मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क राशियों को कौन-से लाभ मिलेंगे।

    mangal gochar 2026  (3)

    (Picture Credit- AI Generated)

    1. मेष राशि

    मंगलदेव आपके प्रथम भाव (तन और व्यक्तित्व का क्षेत्र) में गोचर कर रहे हैं। यह समय आपके व्यक्तित्व को बहुत प्रभावशाली बनाएगा। आप करियर और निजी जीवन में कुछ बड़े और साहसी कदम उठाएंगे। हालांकि, स्वभाव में जल्दबाजी के कारण घर और रिश्तों में थोड़ी बेचैनी रह सकती है।

    उपाय: हनुमान जी को लाल फूल चढ़ाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

    2. वृषभ राशि

    मंगलदेव आपके द्वादश भाव (व्यय और बाहरी संपर्कों का क्षेत्र) में गोचर कर रहे हैं। इससे आपके खर्चों में बढ़ोतरी होने के योग हैं। विदेश से जुड़े कार्यों में आपको सफलता मिल सकती है। शत्रुओं पर आपकी जीत होगी, लेकिन रिश्तों में थोड़ी कड़वाहट बढ़ सकती है, इसलिए धैर्य बनाए रखें।
    उपाय: मंगलवार को लाल मसूर की दाल का दान करें और स्वभाव में नरमी रखें।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Mangal Gochar 2026: मंगल गोचर से इन राशियों के जीवन में आएगा बड़ा बदलाव, सफलता चूमेगी कदम

    3. मिथुन राशि

    मंगलदेव आपके एकादश भाव (लाभ और आय का क्षेत्र) में गोचर कर रहे हैं। यह समय आर्थिक उन्नति के लिए बहुत बढ़िया रहने वाला है। आपकी कमाई बढ़ेगी और सामाजिक दायरे में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में जोश रहेगा, लेकिन वाद-विवाद से बचना ही आपके लिए अच्छा रहेगा।
    उपाय: वाणी में कोमलता बनाए रखें और हनुमान मंदिर में मिठाई का भोग लगाएं।

    4. कर्क राशि

    मंगलदेव आपके दशम भाव (कर्म और पद-प्रतिष्ठा का क्षेत्र) में गोचर कर रहे हैं। करियर के दृष्टिकोण से यह एक अत्यंत मजबूत समय है। आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी सफलता या नई पहचान प्राप्त हो सकती है। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी, लेकिन घर की शांति बनाए रखने के लिए आपको ईगो से दूर रहना होगा।
    उपाय: घर के बुजुर्गों का सम्मान करें और मंगलदेव के बीज मंत्र का जाप करें।

    यह भी पढ़ें- मंगल गोचर से बनेगा रुचक महापुरुष योग, 4 राशियों के खुलेंगे किस्मत के बंद दरवाजे

    यह भी पढ़ें- मंगल गोचर से करियर में मिलेगी बंपर सफलता, जानिए किन राशियों की मेहनत लाएगी रंग?

    लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, astropatri.com, फीडबैक के लिए लिखें: hello@astropatri.com