मंगल गोचर से राशियों के रुके काम होंगे पूरे, मिलेगी गुड न्यूज, क्या लिस्ट में है आपकी राशि?
11 मई को मंगल ग्रह मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में गोचर करेगा, जिसका सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। इस गोचर से रुके हुए ...और पढ़ें
-1778408601426_m.webp)
किन राशियों को मिलेगा लाभ? (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। जब कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो गोचर का प्रभाव राशियों पर पड़ता है। साथ ही जातकों को जीवन में कई बदलाव देखने को मिलते हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार, 11 मई को मंगलदेव अपनी ही राशि मेष और अश्विनी नक्षत्र में एंट्री करेंगे।
इस गोचर पर खास प्रभाव सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशियों पर पड़ेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में कोई खुशखबरी मिलेगी। वाणी पर काबू रखें। आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। ऐसे में आइए एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं कि मंगलदेव का मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में गोचर का समय 4 राशियों के लिए कैसा रहेगा।
-1778408818190.jpg)
(Picture Credit- AI Generated)
1. सिंह राशि
मंगलदेव आपके नवम भाव (भाग्य और धर्म का क्षेत्र) में गोचर कर रहे हैं। भाग्य का सहयोग मिलने से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। लंबी दूरी की यात्रा या शिक्षा के क्षेत्र में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। आप पूरे साहस के साथ अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ेंगे, बस घर के सदस्यों के साथ तालमेल बनाए रखें।
उपाय: अपने पिता या गुरुजनों का आशीर्वाद लें और फिजूलखर्ची से बचें।
यह भी पढ़ें- Mangal Gochar 2026: मंगल गोचर से इन राशियों के जीवन में आएगा बड़ा बदलाव, सफलता चूमेगी कदम
2. कन्या राशि
मंगलदेव आपके अष्टम भाव (आयु और परिवर्तन का क्षेत्र) में गोचर कर रहे हैं। यह समय जीवन में कुछ अचानक बदलाव ला सकता है। मानसिक रूप से थोड़े उतार-चढ़ाव महसूस हो सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि आपकी कड़ी भाषा रिश्तों पर बुरा असर डाल सकती है।
उपाय: जोखिम भरे कार्यों और झगड़ों से खुद को दूर रखें। मंगलवार को लाल वस्त्र का दान करें।
खबरें और भी
3. तुला राशि
मंगलदेव आपके सप्तम भाव (विवाह और साझेदारी का क्षेत्र) में गोचर कर रहे हैं। यह गोचर आपके दांपत्य जीवन और व्यापारिक साझेदारियों पर प्रभाव डालेगा। जीवनसाथी के साथ वर्चस्व की लड़ाई से बचें। करियर में आपको तरक्की के नए मौके मिलेंगे और आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।
उपाय: रिश्तों में शांति बनाए रखें और नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करें।
4. वृश्चिक राशि
मंगलदेव आपके षष्ठ भाव (रोग, ऋण और शत्रु का क्षेत्र) में गोचर कर रहे हैं। यह स्थिति आपको अपने विरोधियों और प्रतियोगिताओं में जीत दिलाएगी। आप पहले से अधिक ऊर्जावान और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बहस से बचें और अपने अनुशासन पर ध्यान दें।
उपाय: प्रतिदिन उगते सूर्यदेव को जल चढ़ाएं और विवादों से दूर रहें।
यह भी पढ़ें- मंगल गोचर से बनेगा रुचक महापुरुष योग, 4 राशियों के खुलेंगे किस्मत के बंद दरवाजे
यह भी पढ़ें- मंगल गोचर से करियर में मिलेगी बंपर सफलता, जानिए किन राशियों की मेहनत लाएगी रंग?
लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, astropatri.com, फीडबैक के लिए लिखें: hello@astropatri.com