Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ग्रहों के राजकुमार बुध बदल रहे हैं अपनी चाल, मेष और कन्या समेत 4 राशियों को मिलेगा बंपर लाभ

    Updated: Wed, 22 Apr 2026 11:08 AM (GMT+05:30)

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजकुमार बुध की चाल में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। बुध का 'उत्तर क्रांतिवृत्त परिवर्तन' 4 राशियों के लिए बेहद शुभ ...और पढ़ें

    बुध गोचर का इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव (Image Source: AI-Generated)

    बुध गोचर का इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव (Image Source: AI-Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजकुमार 'बुध' को बुद्धि, तर्क, संचार, व्यापार और वाणी का प्रमुख कारक माना जाता है। जब भी बुध की चाल या स्थिति में कोई बड़ा बदलाव आता है, तो इसका गहरा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है।

    13 मई 2026, दिन बुधवार को रात 11:27 बजे बुध ग्रह एक अहम खगोलीय बदलाव करने जा रहे हैं, जिसे 'बुध क्रांतिवृत्त परिवर्तन' कहा जाता है। जब बुध अपने सामान्य मार्ग से थोड़ा ऊपर (उत्तर) या नीचे (दक्षिण) की ओर अपनी चाल बदलते हैं, तो यह घटना होती है। इस बार बुध का यह गोचर उत्तर दिशा की ओर हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र में उत्तर दिशा की ओर बुध का यह परिवर्तन बेहद शुभ माना जा रहा है।

    इस प्रभाव से मुख्य रूप से 4 राशियों के जातकों की सोई हुई किस्मत जागने वाली है। उनकी वाणी में मधुरता आएगी, व्यापार में धन लाभ के नए रास्ते खुलेंगे और बौद्धिक क्षमता में गजब का विकास होगा।

    1. मेष राशि

    • मेष राशि वालों के लिए बुध का यह दिशा परिवर्तन किसी बड़े अवसर से कम नहीं है।
    • घर-परिवार का माहौल खुशनुमा और हल्का रहेगा। तनाव से मुक्ति मिलेगी।
    • किसी पुराने और प्रिय मित्र से अचानक मुलाकात हो सकती है। व्यापारिक क्षेत्र में विस्तार के नए और सुनहरे अवसर मिलेंगे।
    • आपकी बातचीत की कला (संचार कौशल) में निखार आएगा। यात्रा पर जाने के प्रबल योग हैं। आत्मविश्वास में भारी वृद्धि होगी, जिससे आप जीवन के बड़े निर्णय निडरता के साथ ले पाएंगे।
    85f92f51-759b-4048-bfe8-37375802dc1b
     
    (AI-Generated Image)

    2. मिथुन राशि

    • बुध का यह उत्तर क्रांतिवृत्त परिवर्तन आपके लिए अत्यधिक शुभ परिणाम लेकर आ रहा है।
    • आपके व्यक्तिगत और प्रोफेशनल लाइफ में एक बेहतरीन संतुलन स्थापित होगा।
    • कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी और सीनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा।
    • लंबे समय से चल रहे विवादों से छुटकारा मिलने के संकेत हैं। शरीर में एक नई ऊर्जा का संचार हो सकता है। दिमाग तेज होगा, जिसकी वजह से आप बड़ी से बड़ी समस्याओं का समाधान आसानी से निकालने में कामयाब हो सकते हैं।

    3. कन्या राशि

    • बुध का उत्तर दिशा की ओर मुड़ना कन्या राशि के जातकों के लिए सफलता के नए द्वार खोलने वाला है।
    • आपके हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ने के आसार हैं। अगर कोई नई योजना आपके दिमाग में है, तो उसे धरातल पर उतारने के लिए यह सबसे उत्तम समय है।
    • आपकी कड़ी मेहनत का शत-प्रतिशत परिणाम आपको मिल सकता है।
    • वहीं, स्वास्थ्य के मोर्चे पर अनुकूलता रहेगी और सेहत में सुधार आने की उम्मीद है। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन पहले से कई गुना बेहतर होगा।

    4. मकर राशि

    • मकर राशि के जातकों के लिए यह परिवर्तन जीवन में उन्नति और प्रगति के नए मार्ग प्रशस्त करेगा।
    • अगर आप करियर में भटकाव महसूस कर रहे थे, तो अब उसमें एक सुखद स्थिरता आ सकती है।
    • नौकरी और व्यापार दोनों में मेहनत का पूरा फल मिलने के योग बन रहे हैं। धन आगमन के नए स्रोत बनेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले काफी अच्छी हो सकती है।
    • परिवार में सुख-शांति बढ़ेगी। अपने निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए आप जो भी कदम उठाएंगे, वह आपको सफलता की ओर ही ले जाएगा।

    यह भी पढ़ें- बुध गोचर 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, करियर और शिक्षा में मिलेगी बड़ी सफलता

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।

    खबरें और भी