Budh Gochar 2026: बुध कुंभ राशि में करेंगे गोचर, किन राशियों को करियर में मिलेगी नई उड़ान?
बुधदेव (Budh Gochar 2026) 03 फरवरी की रात 09 बजकर 52 मिनट पर कुंभ राशि में परिवर्तन करेंगे। यह गोचर मेष से कर्क राशि के जातकों के लिए खास माना जा रहा ...और पढ़ें

Budh Gochar 2026: किस राशि की चमकेगी किस्मत (Image Source: AI-Generated)
आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। बुधदेव का कुंभ राशि में गोचर करेंगे। इस गोचर का प्रभाव मेष से कर्क राशि के जातकों पर पड़ेगा। जातक भविष्य की प्लानिंग करेंगे और नए आइडियाज पर काम करेंगे। बुध गोचर का यह समय बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि बुध गोचर (Mercury transit in Aquarius) से मेष से कर्क राशि को क्या लाभ मिलेगा।
मेष
-1769859858553.jpg)
बुधदेव आपके ग्यारहवें भाव (इनकम और नेटवर्किंग का क्षेत्र) में आ रहे हैं। इस दौरान आपकी बातचीत करने की कला ही आपकी सबसे बड़ी कमाई बनेगी। ग्रुप्स और दोस्तों के बीच आपके नए आइडियाज आपको करियर में बड़ा जंप दिला सकते हैं। बुधदेव की दृष्टि आपके पांचवें भाव (बुद्धि और क्रिएटिविटी का क्षेत्र) पर होने से आपकी प्लानिंग और सीखने की स्पीड बढ़ जाएगी।
उपाय: टीम के साथ मिलकर काम करें। बुधवार को ‘ॐ बुधाय नमः’ का जाप करें।
वृषभ
-1769859876251.jpg)
बुधदेव आपके दसवें भाव (करियर और वर्कप्लेस का क्षेत्र) को एक्टिवेट कर रहे हैं। ऑफिस में आपकी प्रेजेंटेशन और मीटिंग्स बहुत ही प्रभावशाली रहेंगी। प्रोफेशनल लाइफ में की गई प्लानिंग अब रंग लाएगी। बुधदेव आपके चौथे भाव (सुख और संपत्ति का क्षेत्र) को देख रहे हैं, जिससे घर के रेनोवेशन या प्रॉपर्टी को लेकर कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है।
उपाय: पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बैलेंस बनाकर रखें। अपनी बात पर अड़ने से बचें।
मिथुन
-1769859887667.jpg)
मिथुन राशि वालों के लिए बुधदेव का गोचर नौवें भाव (भाग्य और लंबी यात्रा का क्षेत्र) में हो रहा है। यह समय आपकी विजन को बड़ा करेगा और दार्शनिक सोच को बढ़ावा देगा। पढ़ाई या काम के सिलसिले में की गई यात्राएं काफी फायदेमंद रहेंगी। बुधदेव की तीसरे भाव (पराक्रम और कम्युनिकेशन का क्षेत्र) पर दृष्टि आपके कॉन्फिडेंस और लेखन कला को निखारेगी।
उपाय: अपने मेंटर्स और गुरुओं का आशीर्वाद लें। अपनी बातों में स्पष्टता रखें।
खबरें और भी
कर्क
-1769859895732.jpg)
बुधदेव आपके आठवें भाव (बदलाव और रिसर्च का क्षेत्र) में गोचर करेंगे। यह समय किसी छिपे हुए विषय पर शोध करने या पैसों की नई प्लानिंग के लिए बेस्ट है। विरासत या जॉइंट एसेट्स से जुड़े मामले हल हो सकते हैं। बुधदेव की दूसरे भाव (बैंक बैलेंस और वाणी का क्षेत्र) पर दृष्टि होने से आपको अपने खर्चों पर लगाम लगानी होगी और सोच-समझकर बोलना होगा।
उपाय: बहुत इमोशनल होकर न बोलें। पैसों के मामले में डिसिप्लिन रखें।
यह भी पढ़ें- Budh Gochar 2026: मकर राशि में बुध के गोचर से क्या होगा धनु से मीन वालों पर इसका असर?
यह भी पढ़ें- Budh Gochar 2026: क्या आपके लिए शुभ रहेगा बुध का यह राशि परिवर्तन? यहां पढ़ें भविष्यफल
लेखक: श्री आनंद सागर पाठक (Astropatri.com), फीडबैक के लिए लिखें: hello@astropatri.com