30 अप्रैल को बुध का बड़ा राशि परिवर्तन! मेष में जाते ही इन 3 राशियों की चमकेगी सोई हुई किस्मत
ज्योतिष गणना के अनुसार, 30 अप्रैल को बुध देव मेष राशि में गोचर करेंगे। इसका मेष, मिथुन और कर्क राशि के जातकों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। ...और पढ़ें

कैसा रहेगा बुध गोचर का समय? (Pic Credit-AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। समय-समय पर ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव राशि के जातकों पर पड़ता है। ज्योतिष गणना के अनुसार, 30 अप्रैल को सुबह 06 बजकर 52 मिनट पर ग्रहों के राजकुमार बुध देव मेष राशि में गोचर करेंगे।
मेष, मिथुन और कर्क राशि के जातकों पर गोचर का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। जातकों को जीवन में शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। करियर में अधिक तरक्की होगी और कारोबार में लाभ मिलने के योग बनेंगे। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि बुध गोचर से इन राशियों को कौन-से लाभ मिलेंगे।

(Pic Credit-AI Generated)
मेष राशि (Aries)
बुध का यह गोचर आपके लिए खास रहने वाला है। इस गोचर का प्रभाव करियर और कारोबार पर पड़ेगा। सोचने-समझने की क्षमता में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ मिलेगा। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, लेकिन काम में कोई जल्दबाजी करने से बचें। मान-सम्मान मिलेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा। रिश्तों में थोड़ी बहुत परेशानी आ सकती है। इसलिए धैर्य रखें।
मिथुन राशि (Gemini)
बुध का मेष राशि में गोचर आपके लिए भी बेहद खास रहने वाला है। बुध देव स्वयं मिथुन राशि के स्वामी हैं। यह गोचर मिथुन राशि के ग्यारहवें भाव में होगा। इस गोचर से आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। साथ ही इनकम में वृद्धि देखने को मिल सकती है। नए लोगों से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। नए आइडिया पर काम कर सकते हैं। निर्णय लेने की गति तेज होगी। कारोबार में मुनाफा मिलेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। साथ ही किसी नए काम की शुरुआत की प्लानिंग कर सकते हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- मंगल गोचर से करियर में मिलेगी बंपर सफलता, जानिए किन राशियों की मेहनत लाएगी रंग?
कर्क राशि (Cancer)
यह गोचर कर्क राशि के जातकों के लिए फलदायी साबित हो सकता है, क्योंकि यह गोचर कर्क राशि के दसवें भाव में होगा। इससे नौकरी और कारोबार कर रहे लोगों को लाभ मिलेगा। कर्क वालों को करियर में नई मंजिल मिलेगी। साथ ही इंटरव्यू में सफलता प्राप्त होगी। ऑफिस में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपके आइडियाज से टीम के लोग प्रभावित होंगे। नए काम की शुरुआत करने के लिए बुध गोचर का समय बेहद खास माना जा रहा है।
ऐसे करें बुध देव को प्रसन्न
कुंडली में बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए बुधवार दिन का शुभ माना जाता है। सुबह स्नान करने के बाद गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना करें। प्रभु को दूर्वा अर्पित करें। देसी घी का दीपक जलाएं। आरती करें। 'ॐ गं गणपतये नमः' मंत्र का 108 बार जप करें। मोदक का भोग लगाएं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को विधिपूर्वक करने से कुंडली में बुध मजबूत होता है। इससे जातकों को करियर और कारोबार में लाभ मिलता है।
यह भी पढ़ें- जॉब में प्रमोशन या बिजनेस में मुनाफा, शुक्र की बदली चाल से किस राशि की चमकेगी किस्मत?
यह भी पढ़ें- शुक्र का भरणी नक्षत्र में गोचर 2026: इन 3 राशियों के प्रेम और धन पर क्या होगा असर? पढ़ें सटीक राशिफल
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।