Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandra Gochar 2024: 9 अक्टूबर तक इन राशियों की बदलेगी किस्मत, धन से भर जाएगी तिजोरी

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 06 Oct 2024 12:53 PM (IST)

    ज्योतिषीय गणना के अनुसार 09 अक्टूबर के दिन मन के कारक चंद्र देव (Chandra Gochar 2024) राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन चंद्र देव वृश्चिक राशि से निकलकर धन ...और पढ़ें

    Chandra Gochar 2024: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें ?
    Chandra Gochar 2024: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें ?

    HighLights

    1. नवरात्र के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा की जाती है।
    2. नवरात्र के पांचवे दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है।
    3. चंद्र देव 09 अक्टूबर को धनु राशि में गोचर करेंगे।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, शारदीय नवरात्र का चौथा दिन मां कूष्मांडा को समर्पित होता है। इस दिन जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त शारदीय नवरात्र का व्रत रखा जाता है। इस शुभ अवसर पर चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से राशि चक्र की सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। इनमें 2 राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ होगा। मां कूष्मांडा की कृपा से धन संबंधी परेशानी दूर हो जाएगी। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: इन राशियों को मिलेगा जीवनसाथी, रिश्ते में आएगी शहद जैसी मिठास

    चंद्र राशि परिवर्तन

    ज्योतिषियों की मानें तो आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर मन के कारक चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। इस शुभ तिथि पर चंद्र देव तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। चंद्र देव 06 अक्टूबर को शाम में 05 बजकर 33 मिनट पर वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में चंद्र देव 08 अक्टूबर तक रहेंगे। इसके अगले दिन चंद्र देव धनु राशि में गोचर करेंगे।

    तुला राशि

    तुला राशि के स्वामी सुखों के कारक शुक्र देव हैं और आराध्या मां दुर्गा है। इस राशि के जातकों पर मां दुर्गा की विशेष कृपा बरसती है। वहीं, शुक्र देव की कृपा से जातक को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। वर्तमान समय में चंद्र देव तुला राशि में विराजमान हैं। वहीं, चंद्र देव के राशि परिवर्तन से तुला राशि के जातकों को लाभ होगा। इस राशि के जातकों को धन की प्राप्ति होगी। बिगड़े काम बनेंगे। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। निवेश करने की सोच रहे हैं, तो समय उत्तम है। शुभ कार्य का श्रीगणेश करने के लिए भी समय उत्तम है।

    मकर राशि

    चंद्र देव के राशि परिवर्तन से मकर राशि के जातकों को भी लाभ प्राप्त होगा। इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं और आराध्य देवों के देव महादेव हैं। भगवान शिव एवं शनिदेव की कृपा मकर राशि के जातकों पर बरसती है। उनकी कृपा से मकर राशि के जातकों को करियर और कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलती है। वहीं, चंद्र देव के राशि परिवर्तन से मकर राशि के जातकों की आय में बढ़ोतरी होगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे। निवेश करने के लिए समय बेहतर है। शुभ कार्य का आयोजन किया जाएगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: मनचाही मिलेगी नौकरी, परीक्षा में होंगे सफल, पढ़ें राशिफल

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।