Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Mauni Amavasya 2026: इन राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, हीरे की तरह चमकेगी किस्मत

    Updated: Thu, 08 Jan 2026 12:10 PM (IST)

    ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 18 जनवरी को माघ अमावस्या (मौनी अमावस्या) है, जो भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन गंगा स्नान, पूजा और दान का विशेष महत्व है। ज ...और पढ़ें

    Mauni Amavasya 2026: मौनी अमावस्या के अचूक उपाय

    Mauni Amavasya 2026: मौनी अमावस्या के अचूक उपाय 

    HighLights

    1. न्याय के देवता शनिदेव मकर राशि के स्वामी हैं।

    2. वृषभ राशि के जातकों को चंद्र देव हमेशा शुभ फल देते हैं।

    3. देवों के देव महादेव की पूजा करने से मनचाहा वरदान मिलता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, रविवार 18 जनवरी को माघ अमावस्या है। माघ अमावस्या को मौनी अमावस्या भी कहा जाता है। यह दिन देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस शुभ अवसर पर साधक गंगा स्नान कर भक्ति भाव से भगवान शिव की पूजा करते हैं। वहीं, पूजा के बाद आर्थिक स्थिति अनुसार अन्न-धन और वस्त्र का दान करते हैं।

    ज्योतिषियों की मानें तो मौनी अमावस्या कई जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस शुभ अवसर पर तीन राशि के जातकों पर भगवान शिव की विशेष कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से हर मनोकामना पूरी होगी और हीरे की तरह किस्मत चमकेगी। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

    कर्क राशि

    4

    मौनी अमावस्या के दिन कर्क राशि के जातकों पर भगवान शिव की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से धर्म-कर्म कार्यों में आप व्यस्त रहेंगे। घर पर मांगलिक कार्य का आयोजन होगा। मौनी अमावस्या के दिन यात्रा के योग बन रहे हैं। बिजनेस से जुड़े लोगों पर महादेव की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से धन लाभ के योग हैं। कारोबार में विशेष सफलता मिलेगी। निवेश के लिए शुक्ल पक्ष में उत्तम समय रहेगा। आपकी हर मनोकामना पूरी होगी। मानसिक तनाव से निजात मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। गंगा स्नान करने से लाभ प्राप्त होगा। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए गंगाजल में काले तिल मिलाकर अभिषेक करें।

    मकर राशि

    10

    मकर राशि के स्वामी शनिदेव हैं और आराध्य भगवान शिव हैं। इस राशि के जातकों पर भगवान शिव की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से आपके सभी बिगड़े काम बनने लगेंगे। कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। सपरिवार गंगा स्नान करने का मौका मिलेगा। पार्टनर का साथ मिलेगा। अधिकांश मामलों में आपको लाभ मिलेगा। मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए काले तिल का दान करें।

    खबरें और भी


    कुंभ राशि

    11

    मौनी अमावस्या के दिन कुंभ राशि के जातकों पर भगवान शिव की विशेष कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से आप मौन साधना करेंगे। आप एकांत प्रेमी हो सकते हैं। मानसिक तनाव की परेशानी दूर होगी। मन चंचल रहेगा। जल्दबाजी में कोई कदम न उठायें। परेशानियां कम होंगी। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। अपनों का साथ मिलेगा। धार्मिक यात्रा के योग हैं। आप अपनों के साथ तीर्थ स्थल की यात्रा कर सकते हैं। भगवान शिव की कृपा पाने के लिए पूजा के समय गंगाजल में अपराजिता का फूल मिलाकर अभिषेक करें। इस उपाय को करने से जीवन में उत्तम लाभ मिलेगा।


    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।