Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandra Gochar 2024: सावन सोमवार से 2 राशियों की बदलेगी किस्मत, बनेंगे सारे बिगड़े काम

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Mon, 05 Aug 2024 08:00 AM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में चंद्रमा (Chandra Gochar 2024) के मजबूत होने से जातक को जीवन में सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ...और पढ़ें

    Chandra Gochar 2024: चंद्र देव कब करेंगे कन्या राशि में गोचर?
    Chandra Gochar 2024: चंद्र देव कब करेंगे कन्या राशि में गोचर?

    HighLights

    1. देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में उच्च के होते हैं।
    2. आत्मा के कारक सूर्य देव मेष राशि में उच्च के होते हैं।
    3. सुखों के कारक शुक्र देव मीन राशि में उच्च के होते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Chandra Gochar 2024: मन के कारक चंद्र देव सावन माह के तीसरे सोमवार यानी आज राशि परिवर्तन करेंगे। इससे पूर्व चंद्र देव कर्क राशि में विराजमान थे। इससे पूर्व शुक्र देव राशि परिवर्तन कर सिंह राशि में प्रवेश किया है। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से राशि चक्र की सभी राशियों पर व्यापक प्रभाव पड़ेगा।    इनमें 2 राशि के जातक सर्वाधिक लाभान्वित होंगे। इन 2 राशियों पर महादेव की कृपा बरसेगी। आइए जानते हैं-

    चंद्र राशि परिवर्तन

    ज्योतिषीय गणना के अनुसार, चंद्र देव 05 अगस्त यानी सावन माह के तीसरे सोमवार को दोपहर 03 बजकर 21 मिनट पर कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में चंद्र देव सवा दो दिनों तक रहेंगे। इसके बाद सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे।

    कर्क राशि

    मन के कारक चंद्र देव के राशि परिवर्तन से कर्क राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा। इस राशि के जातकों को मानसिक तनाव से निजात मिलेगी। साथ ही सभी प्रकार के रुके कार्य पूर्ण होंगे। अर्थ भाव में चंद्रमा के गोचर से कर्क राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है। कारोबार में तेजी देखने को मिल सकती है। खुद के सुख-शोहरत पर धन व्यय कर सकते हैं। नाग पंचमी तक कर्क राशि को मन मुताबिक सफलता प्राप्त होगी।

    सिंह राशि

    चंद्र के राशि परिवर्तन से सिंह राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ होगा। इस राशि में पूर्व से बुध और शुक्र देव विराजमान हैं। अतः सिंह राशि के जातकों के लिए सावन महीने का तीसरा सोमवार अति शुभ पर योग बना रहा है। इस दिन ही चंद्र देव सिंह राशि में गोचर करेंगे। सिंह राशि के जातकों को मानसिक तनाव से निजात मिलेगी। साथ ही मन प्रसन्न रहेगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा अगस्त का महीना ? पढ़ें मासिक राशिफल

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।