Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Krishna Janmashtami 2025: जन्माष्टमी से इन राशियों की बदलेगी तकदीर, आर्थिक तंगी होगी दूर

    Updated: Thu, 14 Aug 2025 02:29 PM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो चंद्र देव की कृपा बरसने से जातक को शुभ कामों में सफलता मिलती है। साथ ही मानसिक तनाव से छुटकारा मिलता है। भगवान कृष्ण (Krishna ...और पढ़ें

    Krishna Janmashtami 2025: जन्माष्टमी पर क्या करें और क्या न करें?
    Krishna Janmashtami 2025: जन्माष्टमी पर क्या करें और क्या न करें?

    HighLights

    1. कर्क राशि के जातकों पर चंद्र देव की कृपा बरसती है।
    2. वृषभ राशि को चंद्र देव हमेशा शुभ फल देते हैं।
    3. भगवान कृष्ण की पूजा से सौभाग्य में वृद्धि होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, शनिवार 16 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी है। यह पर्व हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर भगवान कृष्ण और राधा रानी की पूजा की जाती है। साथ ही भगवान कृष्ण के निमित्त व्रत रखा जाता है। इस व्रत के पुण्य-प्रताप से साधक को भगवान कृष्ण की कृपा प्रसाद प्राप्त होती है।

    ज्योतिषियों की मानें तो कृष्ण जन्माष्टमी पर मन के कारक चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव मेष से निकलकर वृषभ राशि में गोचर करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों के जीवन में बदलाव देखने को मिलेगा। इन राशियों पर भगवान कृष्ण की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से सकल मनोरथ सिद्ध होंगे। आइए, इन दो राशि के बारे में जानते हैं-

    मेष राशि

    जन्माष्टमी के दिन मेष राशि के जातकों पर भगवान कृष्ण की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से मानसिक तनाव की समस्या दूर होगी। साथ ही कर्ज से भी छुटकारा मिलेगा। घर पर खुशियों का माहौल रहेगा। कोई गुड न्यूज या खुशखबरी मिल सकती है। मेहमानों का घर पर आगमन होगा।

    शुभ कामों में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बड़े मामलों में आपको लाभ के संकेत मिलेंगे। परिवार खुशहाल होगा। आपकी आमदनी अच्छी होगी। कारोबार से जुड़े लोगों को फायदा मिलेगा। पढ़ाई करने वाले छात्रों को गुड न्यूज मिल सकती है। कृष्ण जन्माष्टमी के दिन भक्ति भाव से राधा रमण जी की पूजा करें। 

    खबरें और भी

    कर्क राशि

    कृष्ण जन्माष्टमी के दिन कर्क राशि के जातकों को विशेष लाभ हो सकता है। खासकर, धन संबंधी परेशानी दूर हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अधूरे काम पूरे होंगे। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। नए आइडियाज आएंगे। इससे मन प्रसन्न रहेगा।

    आप अपनी बुद्धि से लोगों को प्रभावित करने में सफल होंगे। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। कारोबार के विस्तार पर विचार करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए भी समय उत्तम रहेगा। किसी अपने से प्यार और स्नेह मिलेगा। वास्तु दोष दूर करने के लिए कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर बांसुरी, मोर पंख और चरण पादुका घर लेकर आएं।

    यह भी पढ़ें- Janmashtami 2025: अगर गलती से टूट जाए जन्माष्टमी का व्रत, तो करें ये अचूक उपाय, मिलेगा पूरा फल

    यह भी पढ़ें- Krishna Janmashtami 2025: 15 या 16 अगस्त, किस दिन मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी? यहां नोट करें पूजा विधि

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।