Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    New Year 2026: नए साल से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, आर्थिक तंगी से मिलेगी निजात

    Updated: Mon, 22 Dec 2025 04:57 PM (IST)

    साल 2026 की शुरुआत में कई ग्रहों के राशि परिवर्तन से शुभ योग बनेंगे। जनवरी में सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल मकर राशि में गोचर करेंगे, जिससे बुधादित्य और ...और पढ़ें

    New Year 2026: लक्ष्मी नारायण योग के लाभ

    New Year 2026: लक्ष्मी नारायण योग के लाभ

    HighLights

    1. मकर राशि के स्वामी न्याय के देवता शनिदेव हैं।

    2. मंगल देव मकर राशि के जातकों को शुभ फल देते हैं।

    3. हनुमान जी की पूजा से मंगल देव प्रसन्न होते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। साल 2026 में कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। इनमें देवगुरु बृहस्पति और मायावी ग्रह राहु और केतु प्रमुख हैं। वहीं, नए साल की शुरुआत में ही ग्रहों का महासंयोग बन रहा है। इससे कई राशि के जातकों की किस्मत संवर जाएगी। सभी बिगड़े काम बन जाएंगे। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। साथ ही मनचाही विश या इच्छा भी पूरी होगी।

    ज्योतिषियों की मानें तो जनवरी 2026 में कई ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। इससे लक्ष्मी नारायण और बुधादित्य योग का संयोग बन रहा है। इन दोनों योग के निर्माण से कई राशि के जातक लाभान्वित होंगे। आइए, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं-

    कब है मकर संक्रांति?

    10

    आत्मा के कारक सूर्य देव 14 जनवरी को राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे। सूर्य देव के मकर राशि में गोचर करने के दिन मकर संक्रांति मनाई जाती है। सूर्य देव के मकर राशि में गोचर करने से कई राशि के जातकों को करियर में नया आयाम मिलेगा।

    बुधादित्य योग

    सूर्य देव 14 जनवरी को मकर राशि में गोचर करेंगे। वहीं, ग्रहों के राजकुमार बुध देव 16 जनवरी को मकर राशि में गोचर करेंगे। सूर्य और बुध देव के मकर राशि में एक साथ रहने या युति होने पर बुधादित्य योग बनेगा। इस योग से कई राशि के जातकों को करियर में मनमुताबिक सफलता मिलेगी। खासकर, मकर राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा।

    खबरें और भी

    लक्ष्मी नारायण योग

    सुखों के कारक शुक्र देव मकर संक्रांति से एक दिन पहले यानी लोहड़ी पर राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन शुक्र देव मकर राशि में गोचर करेंगे। वहीं, बुध देव 16 जनवरी को मकर राशि में गोचर करेंगे। बुध और शुक्र देव के मकर राशि में युति से लक्ष्मी नारायण योग का संयोग बनेगा। इससे न केवल मकर राशि बल्कि धनु राशि समेत कई राशि के जातकों को धन लाभ होगा।

    मंगल गोचर 2026

    वहीं, 16 जनवरी को मंगल देव मकर राशि में गोचर करेंगे। मंगल देव मकर राशि में उच्च के होते हैं। अतः मकर राशि के जातकों पर मंगल देव की विशेष कृपा बरसाते हैं। इस प्रकार आने वाले साल की शुरुआत मकर और धनु राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है।

    यह भी पढ़ें- Panna Stone: पन्ना पहनने से मिलते हैं अद्भुत फायदे, धारण करने से पहले जरूर जान लें ये बातें

    यह भी पढ़ें- New Year 2026 Vastu Tips: नए साल से पहले घर से निकाल दें ये चीजें, वरना छिन जाएगी घर की सुख और शांति

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।