Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pausha Putrada Ekadashi के दिन इन राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत, कारोबार में होगी बंपर बढ़ोतरी

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 09 Jan 2025 12:55 PM (GMT+05:30)

    ज्योतिषियों की मानें तो 11 जनवरी को चंद्र देव (Chandra Gochar 2025) मिथुन राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में चंद्र देव दो दिनों तक रहेंगे। इसके बाद चंद ...और पढ़ें

    Pausha Putrada Ekadashi 2025: कैसे करें लक्ष्मी नारायण जी को प्रसन्न?
    Pausha Putrada Ekadashi 2025: कैसे करें लक्ष्मी नारायण जी को प्रसन्न?

    HighLights

    1. वृषभ राशि पर चंद्र देव की कृपा बरसती रहती है।
    2. कर्क राशि के जातकों को चंद्र देव शुभ फल देते हैं।
    3. कुंभ राशि के स्वामी न्याय के देवता शनिदेव हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 10 जनवरी को पौष पुत्रदा एकादशी है। यह पर्व हर साल पौष महीने में महीने मनाया जाता है। इस दिन लक्ष्मी नारायण जी की पूजा की जाती है। साथ ह उनके नाम से एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही जीवन में सुखों को आगमन होता है।  

    ज्योतिषियों की मानें तो पौष पुत्रदा एकादशी कई राशि के जातकों के लिए मंगलकारी साबित होने वाला है। इन राशियों पर चंद्र देव की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से धन लाभ होगा। साथ ही सभी बिगड़े काम बन जाएंगे। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं।

    यह भी पढ़ें: संतान प्राप्ति के लिए पौष पुत्रदा एकादशी पर करें गोपाल स्तोत्र का पाठ

    मेष राशि

    चंद्र देव के वृषभ राशि में गोचर करने से मेष राशि के जातकों को धन लाभ होगा। बिगड़े काम बनेंगे। एकादशी तिथि पर लक्ष्मी नारायण जी की कृपा बरसेगी। धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे। कारोबार में लाभ मिलेगा। करियर संबंधी परेशानी दूर होगी। परिवार और पड़ोस के लोगों के साथ रिश्ते मधुर होंगे। कारोबार में अचानक से तेजी देखने को मिल सकती है। धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। पौष पुत्रदा एकादशी पर लक्ष्मी नारायण जी की भक्ति भाव से पूजा करें। साथ ही पूजा के समय लक्ष्मी नारायण जी को नारियल और बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।

    वृषभ राशि

    पौष पुत्रदा एकादशी पर वृषभ राशि के जातकों की किस्मत बदल सकती है। इस दिन आप कारोबार के लिए कोई बड़ी डील पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। आसान शब्दों में कहें तो बिजनेस में कोई बड़ी डील कर सकते हैं। वाणी में मधुरता आएगी। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। माता जी के साथ देव दर्शन के लिए मंदिर जा सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शुभ कामों में सफलता मिलेगी। पौष पुत्रदा एकादशी के दिन चावल, चीनी, आटा, मैदा, सफेद रंग के कपड़े आदि चीजों का दान करें।

    खबरें और भी

    कर्क राशि

    कर्क राशि के स्वामी मन के कारक चंद्र देव हैं और आराध्य देवों के देव महादेव हैं। इस राशि के जातकों पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से भाग्योदय होगा। आसान शब्दों में कहें तो किस्मत का पिटारा खुल जाएगा। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। ऐसा भी हो सकता है कि जॉब मिलने की सूचना मिले। कारोबार में कोई बड़ी डील हो सकती है। आमदनी बढ़ेगी। बिगड़े रिश्ते मधुर होंगे। बड़े भाई से मार्ग दर्शन मिल सकता है। पार्टनरशिप वाले कामों में सफलता मिलेगी। कर्क राशि के जातक पौष पुत्रदा एकादशी के दिन पूजा के समय लक्ष्मी नारायण जी को चावल की खीर भोग में अर्पित करें।

    यह भी पढ़ें: Pausha Putrada Ekadashi पर इन मंत्रों के जप से करें भगवान विष्णु को प्रसन्न, घर चलकर आएंगी मां लक्ष्मी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।